Jammu: जम्मू विश्वविद्यालय ने पचास फीसद स्टाफ के साथ रोटेशन पर काम शुरू किया

Jammu University रोटेशन के हिसाब से जो कर्मचारी कैंपस नहीं आएंगे वो अपने घरों से ही आनलाइन कामकाज करेंगे और फोन पर उपलब्ध रहेंगे। अपने विभाग के अध्यक्ष की अनुमति के बिना कोई भी कर्मचारी शहर नहीं छोड़ सकता है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 12:25 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 12:25 PM (IST)
Jammu: जम्मू विश्वविद्यालय ने पचास फीसद स्टाफ के साथ रोटेशन पर काम शुरू किया
पीजी व अंडर ग्रेजुएट की सेमेस्टर परीक्षाओं के आनलाइन पेपर तो हो गए है लेकिन परिणाम नहीं निकले हैं।

जम्मू, राज्य ब्यूरो: कोरोना से हालात सामान्य होने पर उच्च शिक्षण संस्थानों में गतिविधियां सुचारू करने की दिशा में काम शुरू हो गया है।जम्मू विश्वविद्यालय ने आज मंगलवार से पचास फीसद स्टाफ के साथ कामकाज करना शुरू कर दिया।

जम्मू-कश्मीर के आपदा प्रबंधन विभाग के 31 मई के आदेश का हवाला देते हुए जम्मू विश्वविद्यालय ने आज से कामकाज शुरू किया है। विभाग ने आदेश में कहा था कि सरकारी और प्राइवेट कार्यालय बिना किसी पाबंदी के कार्य कर सकते है। जम्मू विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार अरविंद जसरोटिया की तरफ से जारी आदेश के तहत आज मंगलवार से रोटेशन पर पचास फीसद कर्मचारी विश्वविद्यालय कैंपस आकर कामकाज करेंगे।

रोटेशन के हिसाब से जो कर्मचारी कैंपस नहीं आएंगे, वो अपने घरों से ही आनलाइन कामकाज करेंगे और फोन पर उपलब्ध रहेंगे। अपने विभाग के अध्यक्ष की अनुमति के बिना कोई भी कर्मचारी शहर नहीं छोड़ सकता है। अगले आदेश तक आफ लाइन पढ़ाई की गतिविधियां बंद रहेगी और टीचिंग स्टाफ अपने घरों से ही विद्यार्थियों को पढ़ाएंगे। सुरक्षा के लिहाज से रिसर्च की गतिविधियां भी आनलाइन ही चलेगी। सेंट्रल लाइब्रेरी, आडिटोरियम में गतिविधियां, हॉस्टल, गेस्ट हाउस बंद रहेंगे।

बताते चले कि विश्वविद्यालय में रोटेशन पर कामकाज शुरू हो जाने से परीक्षा परिणाम निकालने में मदद मिलेगी। स्टाफ के न आने से परीक्षा परिणाम घोषित करने में चुनौती पेश आ रही थी। इस समय परीक्षा विभाग पर दबाव यह है कि विभिन्न कोर्स के परिणाम निकाले जाएं। हालांकि इंजीनियरिंग जैसे प्रोफेशनल कोर्स समेत पीजी व अंडर ग्रेजुएट की सेमेस्टर परीक्षाओं के आनलाइन पेपर तो हो गए है लेकिन परिणाम नहीं निकले हैं।

विद्यार्थियों की मांग है कि परिणाम जल्द निकाले जाएं। विश्वविद्यालय ने पिछले दिनों पीएचडी की डिग्रियां को लेकर आनलाइन साक्षात्कार करवाए थे। जम्मू विश्वविद्यालय के वीसी ने पिछले दिनों विभिन्न कैंपस के दौरे लगा कर विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। 

chat bot
आपका साथी