जम्मू स्मार्ट सिटी के 133 प्रोजेक्ट में से 40 पूरे

जम्मू स्मार्ट सिटी के 133 प्रोजेक्ट में से 40 प्रोजेक्ट पूरे कर लिए गए हैं। 49 प्रोजेक्ट पर इस समय काम चल रहा है। शहर में 22 प्रोजेक्ट के लिए टेंडर जारी किए गए हैं। अन्य प्रोजेक्ट के लिए टेंडर जारी करने की प्रक्रिया इस साल तक 31 दिसंबर तक हो जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 05:09 AM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 05:09 AM (IST)
जम्मू स्मार्ट सिटी के 133 प्रोजेक्ट में से 40 पूरे
जम्मू स्मार्ट सिटी के 133 प्रोजेक्ट में से 40 पूरे

राज्य ब्यूरो, जम्मू: जम्मू स्मार्ट सिटी के 133 प्रोजेक्ट में से 40 प्रोजेक्ट पूरे कर लिए गए हैं। 49 प्रोजेक्ट पर इस समय काम चल रहा है। शहर में 22 प्रोजेक्ट के लिए टेंडर जारी किए गए हैं। अन्य प्रोजेक्ट के लिए टेंडर जारी करने की प्रक्रिया इस साल तक 31 दिसंबर तक हो जाएगी।

मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता ने जम्मू कश्मीर में स्मार्ट सिटी मिशन को पूरा करने के लिए कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए हैं। वीरवार को उन्होंने जम्मू में उच्च स्तरीय बैठक में स्मार्ट सिटी मिशन के कार्यो की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान बैठक में जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड व श्रीनगर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से दोनों प्रमुख शहरों में अब तक किए गए विकास पर भी विचार विमर्श किया।

मुख्य सचिव को बताया गया कि श्रीनगर स्मार्ट सिटी के 137 प्रोजेक्ट में से 42 प्रोजेक्ट पूरे कर लिए गए हैं। इनमें से 35 पर काम जारी हैं। 23 प्रोजेक्ट का टेंडर जारी किया गया है व अन्य 47 प्रोजेक्ट की विभागीय प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाई जा रही है। जम्मू सचिवालय में हुई इस बैठक में प्रोजेक्ट के अधिकारियों के साथ प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। जम्मू में साइकलिग शेयरिग सिस्टम पर भी चर्चा

बैठक में जम्मू में साढ़े तीन करोड़ की लागत से साइकलिग शेयरिग सिस्टम के तहत 800 साइकिल व उनके 120 डाकिग स्टेशन बनाने पर प्रगति पर चर्चा हुई। इसके साथ शहर में डोगरा चौक से केसी चौक तक सड़क को बेहतर बनाने के साथ ही फ्लाईओवर के नीचे चार फव्वारे लगाने का भी जायजा लिया गया। मुख्य सचिव को यह भी बताया गया कि भारत इलेक्ट्रानिक सेंटर ने श्रीनगर शहर की तर्ज पर जम्मू में सितंबर 2022 तक 30 करोड़ की लागत से इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर बनाने की तैयारी की है।

chat bot
आपका साथी