Jammu : रघुनाथ पुरा के लोगों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, गली-नाली का काम शुरू होने से मिली राहत

करीब तीन साल के कार्यकाल में वार्ड में बहुत से कार्यों को करवाया गया है। हालांकि डेढ़ साल तक कोरोना महामारी के चलते विकास कार्य प्रभावित रहे। अब तेजी से काम हो रहे हैं। इस दौरान उन्होंने वार्ड वासियों की समस्याओं को भी सुना और मुहल्लों का दौरा किया।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 01:51 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 01:51 PM (IST)
Jammu : रघुनाथ पुरा के लोगों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, गली-नाली का काम शुरू होने से मिली राहत
लोग घरों से निकलने वाले कचरे को नगर निगम कर्मचारियों को ही दें।

जम्मू, जागरण संवाददाता : कॉरपोरेटर संध्या गुप्ता ने शहर के वार्ड नंबर 15, रघुनाथ पुरा में गली-नाली का निर्माण कार्य शुरू करवा कर लोगों की एक लंबित मांग को पूरा कर दिया।

काम को शुरू करवाने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए संध्या गुप्ता ने कहा कि वर्षों से गली की हालत खराब थी। लोगों ने उनसे संपर्क किया और फिर इस दिशा में प्रयास किए गए। मंजूरी मिलते ही काम शुरू करवा दिया गया। उन्होंने कहा कि वार्ड वासियों की सभी समस्याओं को हल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

करीब तीन साल के कार्यकाल में वार्ड में बहुत से कार्यों को करवाया गया है। हालांकि डेढ़ साल तक कोरोना महामारी के चलते विकास कार्य प्रभावित रहे। अब तेजी से काम हो रहे हैं। इस दौरान उन्होंने वार्ड वासियों की समस्याओं को भी सुना और मुहल्लों का दौरा किया।

संध्या ने कहा कि लोगों के साथ मिलकर प्राथमिकता के आधार पर गली-गली विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं वार्ड वासियों को सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ भी दिलाया जा रहा है। कलीठ मुहल्ला पार्क का सौंदर्यीकरण करवाया गया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे जम्मू नगर निगम का सहयोग करें ताकि विकास कार्यों में गुणवत्ता बनी रही और निर्धारित समय में काम पूरे हों। इसके अलावा लोग घरों से निकलने वाले कचरे को नगर निगम कर्मचारियों को ही दें।

खुले में कचरा न फेंके। इससे नालियां चोक हो जाएगी और निकासी रुकने से गंदगी फैलेगी। लिहाजा स्वयं भी जागरुक बनें और आसपास वालों को भी समझाएं। हम सभी प्रयास करेंगे तभी मुहल्ले साफ रहेंगे। वहीं वरिष्ठ नेता अनिल गुप्ता ने कहा कि लोगों की समस्याओं को हल करवाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। नगर निगम से पर्याप्त फंड्स नहीं मिलने के बावजूद विभिन्न विभागों से काम करवाने के प्रयास किए गए। कॉरपोरेटर ने जिस तरह लोगों की समस्याओं को हल करवाया है, उसके लिए वह प्रशंसा की पात्र हैं।  

chat bot
आपका साथी