Congress Protest: पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेस ने किया राजभवन की ओर कूच, पुलिस ने रोका

डीजल के दाम भी पेट्रोल के बराबर हो गए है। खाने पीने की वस्तुओं के दाम बढ़ गए है। आम आदमी महंगाई के बोझ तले दब गया है। पूर्व यूपीए सरकार के समय पेट्रोल के दाम अस्सी रुपये भी नहीं पहुंचे थे कि भाजपा ने इसे मुद्दा बना दिया था।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Sat, 17 Jul 2021 01:27 PM (IST) Updated:Sat, 17 Jul 2021 01:27 PM (IST)
Congress Protest: पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेस ने किया राजभवन की ओर कूच, पुलिस ने रोका
कांग्रेस महंगाई के मुद्दे को लोगों के बीच लेकर जा रही है।

जम्मू, राज्य ब्यूरो: पेट्रोल, डीजल के दाम में बढ़ोतरी, महंगाई के मुद्दे पर जिला कांग्रेस कमेटी जम्मू शहरी ने जम्मू के सरवाल चौक में प्रदर्शन किया। बैनर लहराते हुए कार्यकर्ताओं ने सरवाल चौक से राजभवन की तरफ बढ़ने का प्रयास किया जिसे पुलिस ने नाकाम बना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच धक्का मुक्की भी हो गई।

कार्यकर्ताओं ने भी सब्जियां भी रखी थी। यह संदेश देने की कोशिश की गई कि पेट्रोल, डीजल के दाम में बढ़ोतरी के साथ खाने पीने की वस्तुएं भी महंगी हो गई है। पूर्व मंत्री योगेश साहनी ने कहा कि महंगाई ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए है। पेट्रोल के दाम एक सौ रुपये प्रति लीटर को भी पार कर गए है।

डीजल के दाम भी पेट्रोल के बराबर हो गए है। खाने पीने की वस्तुओं के दाम बढ़ गए है। आम आदमी महंगाई के बोझ तले दब गया है। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व यूपीए सरकार के समय में पेट्रोल के दाम अस्सी रुपये भी नहीं पहुंचे थे कि भाजपा ने इसे मुद्दा बना दिया था। अब भाजपा कहां गई है। पूर्व मंत्री रमण भल्ला ने कहा कि पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी रुकने का नाम नहीं ले रही है। भाजपा के पास इस मुद्दे पर कोई जवाब नहीं है।

पूर्व यूपीए की सरकारों के समय इतनी महंगाई कभी नहीं हुई। एक तो लोग कोरोना की चुनौती का सामना कर रहे हैं तो दूसरी तरफ उन्हें महंगाई से पिसना पड़ रहा है। कांग्रेस महंगाई के मुद्दे को लोगों के बीच लेकर जा रही है। पार्टी को लोगों का समर्थन मिल रहा है।

पार्टी की वरिष्ठ नेता कांता भान ने कहा कि मोदी सरकार महंगाई पर काबू पाने में नाकाम साबित हुई है। सिर्फ पेट्रोल ही नहीं बल्कि सब्जियों व अन्य वस्तुओं के दाम बहुत बढ़ गए है। पार्टी ने देश व्यापी आंदोलन शुरू किया था जिसका समापन आज हो गया है। आगे भी विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे। 

chat bot
आपका साथी