Coronavirus Alert: लाउड स्पीकर से घोषणा कर लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित कह रही जम्मू पुलिस

मास्क को मुंह से नीचे ना किया जाए। चेहरे के साथ नाक को भी मास्क से ढका जाए। ऐसा करने से वायरस व्यक्ति के शरीर में नहीं घूसेगा। अकसर कोरोना वायरस गले और नाक के साथ शरीर में घूस कर व्यक्ति को संक्रमित कर देता है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 11:58 AM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 11:58 AM (IST)
Coronavirus Alert: लाउड स्पीकर से घोषणा कर लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित कह रही जम्मू पुलिस
मास्क के घूमने वाले सैंकड़ों लोगों के चालान काट रही है।

जम्मू, जागरण संवाददाता: कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में बिना मास्क के घूम रहे लोगों से सख्ती से पेश आ रही जम्मू पुलिस। ऐसा लोगों का मौके पर ही पांच सौ रुपये का चालान काटा जा रहा है। पुलिस ने अब लोगों का चालान काटने के साथ उन्हें जागरूक करने का जिम्मा भी उठाया है।

इस काम के लिए शहर के विभिन्न चौक चौराहों में तैनात पुलिस की फ्लाई स्कवाड की जिप्सी के जवान लाउड स्पीकर से लगातार घोषणा कर लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित कर रहे है। इसके साथ पुलिस कर्मी लोगों को सही ढंग से मास्क पहनने का तरीका भी बता रहे है। उन्हें कहा जा रहा है कि मास्क को मुंह से नीचे ना किया जाए। चेहरे के साथ नाक को भी मास्क से ढका जाए। ऐसा करने से वायरस व्यक्ति के शरीर में नहीं घूसेगा। अकसर कोरोना वायरस गले और नाक के साथ शरीर में घूस कर व्यक्ति को संक्रमित कर देता है।

जम्मू पुलिस ने बीते एक वर्ष के अंदर दस हजार से अधिक लोगों के चालान काटे है, जो बिना मास्क से बेरोक टोक सड़कों पर घूम रहे थे। इन लोगों से पचास लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला जा चुका है। रोजाना जम्मू पुलिस बिना मास्क के घूमने वाले सैंकड़ों लोगों के चालान काट रही है।

चालान के साथ जागरूकता भी: एसएसपी जम्मू चंदन कोहली का कहना है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जो नियम बनाए है, जम्मू पुलिस उनका पालन सख्ती से करवा रहा है। पुलिस अब सख्ती करने के लिए लोगों को इन नियमों के पालन के प्रति जागरूक भी कर रही है, इस के लिए लोगों को समझाया जा रहा है कि नियमों के पालन से ही संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। 

chat bot
आपका साथी