Jammu Kashmir Weather: मानसून की बेरुखी बरकरार, गर्मी कर रही बेहाल; अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस रहा

बादल थोड़ी देर के लिए आते हैं लेकिन बिना बारिश के ही निकल जाते हैं।शुक्रवार सुबह धूप निकली तो धूप के बीच ही मोटी-मोटी बूंदे भी टपकने लगी। बादल हल्के बादल छाए हुए हैं। शाम तक घने बादल छाने की संभावना है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Fri, 16 Jul 2021 12:27 PM (IST) Updated:Fri, 16 Jul 2021 12:27 PM (IST)
Jammu Kashmir Weather: मानसून की बेरुखी बरकरार, गर्मी कर रही बेहाल; अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस रहा
कश्मीर में दिन में मौसम साफ रहने के बाद हल्के बादल छाएंगे।

जागरण संवाददाता, जम्मू : मानसून के चलते भी बारिश का नाम मात्र ही होना चिंता का विषय बना हुआ है। धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है।इस बढ़ती गर्मी के बीच एसी और कूलर में भी राहत नहीं मिल रही है।ऊपर से आघोषित बिजली कटौती जले पर नमक छिड़कने का काम कर रही है।

वीरवार को कुछ राहत भरा मौसम रहने के बावजूद अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस रहा। रात को बीच-बीच में छाए बादलों ने उमस बढ़ाई और न्यूनतम तामपान 26.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।पिछले कुछ दिनों से तामपान में कमी तो आई है लेकिन चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी ने सबको बेहाल कर दिया है।

बादल थोड़ी देर के लिए आते हैं, लेकिन बिना बारिश के ही निकल जाते हैं।शुक्रवार सुबह धूप निकली तो धूप के बीच ही मोटी-मोटी बूंदे भी टपकने लगी। बादल हल्के बादल छाए हुए हैं। शाम तक घने बादल छाने की संभावना है। कुछ स्थानों पर बारिश के भी आसार बन रहे हैं। कश्मीर में दिन में मौसम साफ रहने के बाद हल्के बादल छाएंगे।

शुक्रवार को श्रावन संक्रांति है। सावन महीने में जम्मू में सबसे ज्यादा बारिश होती है। कहा जाता है कि दिन-दिन में सात-सात बार बारिश होती है लेकिन अभी तक मानसून कुछ ढ़ीले ही दिख रहे हैं।पिछले 24 घंटों में जम्मू संभाग के कटड़ा क्षेत्र में 6.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं भद्रवाह में 1.3 एमएम बारिश रिकार्ड की गई।

जम्मू का न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल का न्यूनतम तापमान 18.6, बटोत का न्यूनतम तापमान 19.2, कटड़ा का न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। भद्रवाह का न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।कश्मीर के मशहूर पर्यटन स्थल गुलमर्ग और पहलगाम का मौसम सबसे अच्छा है। गुलमर्ग का अधकितम तापमान 21.4, न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम का अधिकतम तापमान 26.0, न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काजीगुंड का अधिकतम तापमान 30.0 न्यनूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

जम्मू का न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल का न्यूनतम तापमान 18.6, बटोत का न्यूनतम तापमान 19.2, कटड़ा का न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। भद्रवाह का न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

chat bot
आपका साथी