Jammu Kashmir : ठगी से बचें ; खिदमत केंद्रों से ऑनलाइन हासिल करें जम्मू नगर निगम की सुविधाएं

जम्मू नगर निगम में इंफरमेटिक आफिसर अंकुश कपूर का कहना है कि जम्मू नगर निगम की सभी सेवाओं को ऑनलाइन किया जा रहा है। आने वाले समय में निगम पेपर-लैस हो जाएगा। पहले 14 सेवाओं को ऑनलाइन किया गया था। अब 10 और सेवाओं को ऑनलाइन किया गया है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 11:57 AM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 12:32 PM (IST)
Jammu Kashmir : ठगी से बचें ; खिदमत केंद्रों से ऑनलाइन हासिल करें जम्मू नगर निगम की सुविधाएं
लोग जहां चाहें, उस केंद्र में जाकर सुविधा लें।

जम्मू, जागरण संवाददाता : नगर निगम से सुविधाएं लेने के लिए अब दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। लोग अपने घरों के आसपास बने खिदमत केंद्रों में जाकर इन सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। जम्मू नगर निगम ने सीएससी ई-गवर्नेेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के साथ इसके लिए समझौता किया है।

शहर में चल रहे सभी केंद्रों में निर्धारित फीस देकर लोग निगम की विभिन्न सुविधाओं का लाभ ले पाएंगे। पहले निगम की ऑनलाइन सुविधाओं को इन केंद्रों के साथ नहीं जोड़ा गया था। अब समझौता होने से यह केंद्र नगर निगम द्वारा निर्धारित फीस ही ले सकेंगे। लोगों के साथ ठगी नहीं की जा सकेगी।

निगम ने पहले 14 सेवाओं को ऑनलाइन किया था। अब लगभग सभी सुविधाओं को ऑनलाइन करने की तैयारी पूरी की जा रही है। किसी भी प्रकार की फीस, आवेदन, प्रमाण पत्र ऑनलाइन ही मिल जाएंगे। निगम आयुक्त अवनी लवासा ने आवास एवं शहरी विकास विभाग की सिटिजन सेंट्रिक सर्विस के लिए मंगलवार को एमओयू साइन किया है। केंद्र वालों को इन सेवाओं की रेट लिस्ट ऐसी जगह प्रदर्शित करनी होगी, जहां लोगों की नजर आराम से पड़े।

निर्धारित किए गए रेट

-ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंट : 10 रुपये -कलर प्रिंट : 20 रुपये -आवेदन करने के लिए : 20 रुपये -आवेदन के लिए दस्तावेज स्कैनिंग : 2 रुपये प्रति -जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र : 40 रुपये प्रति

ऑनलाइन सेवाएं -जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र -बिल्डिंग परमिशन -निगम की दुकानों, फ्लैट का किराया -यूजर चार्ज -सैप्टिक व वॉटर टैंक की बुकिंग -ई-टेंडरिंग -एनओसी/लाइसेंस सिस्टम -रेहड़ी लाइसेंस -कुत्तों का पंजीकरण -डेयरियों का पंजीकरण

क्या कहते हैं अधिकारी

जम्मू नगर निगम में इंफरमेटिक आफिसर अंकुश कपूर का कहना है कि जम्मू नगर निगम की सभी सेवाओं को ऑनलाइन किया जा रहा है। आने वाले समय में निगम पेपर-लैस हो जाएगा। पहले 14 सेवाओं को ऑनलाइन किया गया था। अब 10 और सेवाओं को ऑनलाइन किया गया है। लोगों को नगर निगम में आने की जरूरत ही नहीं है। अगर मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर से खुद आवेदन कर सकते हैं तो अच्छा है। अन्यथा शहर में किसी भी खिदमत सेंटर में जाकर निर्धारित फीस देकर सेवाएं ले सकते हैं। अब केंद्र वाले मनमानी वसूली नहीं कर सकते। इसके लिए कीमत निर्धारित कर दी गई है। लोग जहां चाहें, उस केंद्र में जाकर सुविधा लें।  

chat bot
आपका साथी