कचरा निस्तारण के प्रति जागरुक कर रहा जम्मू नगर निगम

नगर निगम ने शहर में लोगों को कचरा निस्तारण के बारे में जागरुक करने की प्रक्रिया जारी की हुई है। निगम आयुक्त अवनी लवासा व सचिव एवं स्वच्छ भारत मिशन की नोडल आफिसर टीना महाजन की अध्यक्षता में शहर में लोगों को कचरा निस्तारण बारे जागरुक किया गया।

By VikasEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 08:02 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 08:02 PM (IST)
कचरा निस्तारण के प्रति जागरुक कर रहा जम्मू नगर निगम
नगर निगम ने शहर में लोगों को कचरा निस्तारण के बारे में जागरुक करने की प्रक्रिया जारी की हुई है।

जम्मू, जागरण संवाददाता । नगर निगम ने शहर में लोगों को कचरा निस्तारण के बारे में जागरुक करने की प्रक्रिया जारी की हुई है। निगम आयुक्त अवनी लवासा व सचिव एवं स्वच्छ भारत मिशन की नोडल आफिसर टीना महाजन की अध्यक्षता में शहर में लोगों को कचरा निस्तारण बारे जागरुक किया गया।

टीना महाजन ने कहा कि अक्टूबर माह में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरुक किया। वार्ड प्रतिनिधियों के अलावा कॉरपोरेटरों के साथ चर्चा करते हुए लोगों को जागरुक बनाया गया। निगम के सेनेटरी अफसरों, सेनेटरी इंस्पेक्टरों व सुपरवाइजर लोगों को जागरुक बना रहे हैं कि वे घरों से निकलने वाले कचरे को खुले में न फेंके। इस कचरे को सिर्फ नगर निगम के कर्मचारियों को ही सौंपे ताकि इसमें से गीला और सूखा कचरा अलग किया जा सके। इतना ही नहीं लोगों को यूजर चार्ज, गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ जुर्माने के प्रावधान बारे भी बताया गया। यहीं बस नहीं कचरे से किस तरह घरों में ही खाद भी तैयार की जा सकती है, के बारे में भी लोगों को बताया गया। टीना ने कहा कि शहर के वार्ड 50, 51, 55, 56, 57, 68, 69, 70, 29 और 33 में यह अभियान चलाए गए। इसके अलावा घरों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों में जाकर उन्हें भी जागरुक किया जा रहा है ताकि गंदगी से निपटा जा सके। कोई भी शहर को गंदा न करे।

सचिव ने कहा कि 75 वार्डों में अक्टूबर माह में 41 व्यापारिक प्रतिष्ठानों, औद्योगिक इकाइयों व डोर-टू-डोर जागरुकता अभियान चलाए गए। हर किसी को गीले और सूखे कचरे को अलग करके आटो में डालने के लिए कहा जा रहा है ताकि शहर को स्वच्छ बनाया जा सके।

chat bot
आपका साथी