Jammu : निगम आयुक्त ने किया वार्ड 71 का दौरा, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

Jammu Municipal Corporation वहीं काॅरपोरेटर शमा अख्तर ने उन्हें वार्ड में जारी विभिन्न विकास कार्यों के बारे में जानकारी देने के साथ यहां अन्य दिक्कतों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि रंगूड़ा मझीन के मुहल्ले आज तक विकास में पिछड़े हुए हैं।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 11:42 AM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 11:42 AM (IST)
Jammu : निगम आयुक्त ने किया वार्ड 71 का दौरा, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
आयुक्त ने भरोसा दिलाया कि निगम की ओर से क्षेत्र वासियों के लिए बेहतर प्रयास किए जाएंगे।

जम्मू, जागरण संवाददाता : निगम आयुक्त अवनी लवासा ने शहर के वार्ड नंबर 71 का दौरा कर यहां लोगों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही अधिकारियों को इनके समाधान के निर्देश दिए।

अधिकारियों की टीम के साथ शहर के वार्ड नंबर 71, सिद्धड़ा के आसपास के इलाकों के दौरे पर पहुंची आयुक्त ने काॅरपोरेटर को साथ लेकर जनसमस्याओं को देखा और सुना। यहां सबसे पड़ी समस्या सड़कों की बदतर हालत थी। बहुत से मुहल्लों को जोड़ने के लिए सड़क नहीं होने की परेशानी भी यहां लोगों ने आयुक्त को बताई।

कॉरपोरेटर ने उन्हें बताया कि सड़कों व गलियों की हालत बहुत खराब है। यहां काफी फंड्स की जरूरत है। अवनी ने मौके पर ही इंजीनियरों को निर्देश दिए कि वह यहां सड़कों को बनाने के लिए एस्टीमेट तैयार करें ताकि लोगों को राहत प्रदान की जा सके। सड़कें अच्छी हो जाएंगी तो अन्य सुविधाएं भी मिलने लगेंगी।

उन्होंने यहां स्थित प्राइमरी स्कूल का भी दौरा किया और प्रिंसिपल ने उन्हें स्कूल में जरूरी विकास करवाने बारे जानकारी दी। अवनी ने कहा कि जायज मांगों को जल्द पूरा किया जएगा। नगर निगम लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और कोशिश की जा रही है कि शहर का हर क्षेत्र विकसित हो।

वहीं काॅरपोरेटर शमा अख्तर ने उन्हें वार्ड में जारी विभिन्न विकास कार्यों के बारे में जानकारी देने के साथ यहां अन्य दिक्कतों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि रंगूड़ा, मझीन के मुहल्ले आज तक विकास में पिछड़े हुए हैं। यहां बहुत से विकास कार्य करवाने वाले हैं। चूंकि यह क्षेत्र शहर में नए जोड़े गए हैं और पहले यह पूरी तरह गांव ही थी। लिहाजा लोगों को सुविधाएं देने के लिए यहां अतिरिक्त ध्यान देने की जरूरत है। आयुक्त ने भरोसा दिलाया कि निगम की ओर से क्षेत्र वासियों के लिए बेहतर प्रयास किए जाएंगे। 

chat bot
आपका साथी