जम्मू नगर निगम ने 11 सफाई कर्मचारी नियमित कर मनोबल बढ़ाया

मेयर ने इस मौके पर संबोधित करते हुए कहा कि सफाई कर्मचारी जम्मू नगर निगम की रीढ़ की हड्डी हैं। जम्मू नगर निगम की नींव हैं और पूरी इमानदारी और निष्ठा से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।लोगों को गर्मी सर्दी हर मौसम में साफ-सफाई मिलती है।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 03:19 PM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 03:19 PM (IST)
जम्मू नगर निगम ने 11 सफाई कर्मचारी नियमित कर मनोबल बढ़ाया
मेयर चंद्र मोहन गुप्ता सफाई कर्मचारियों को नियमित होने पर पत्र सौंपते हुए।

जम्मू, जागरण संवाददाता : कोरोना महामारी के बीच काम कर रहे सफाई कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाते हुए जम्मू नगर निगम ने ग्यारह सफाई कर्मचारियों को नियमित किया। इन सभी सफाई कर्मचारियों ने नौकरी में अपने सात साल पूरे कर लिए थे।

मंगलवार को मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने पब्लिक हेल्थ एंड सेनिटेशन कमेटी के चेयरमैन नरेंद्र सिंह जम्वाल, कॉरपोरेटर डा. अक्षय कुमार शर्मा, कॉरपोरेटर नीरज पूरी के साथ इन कर्मचारियों को नियमित होने के आदेश की प्रति सौंपी। मेयर ने इस मौके पर संबोधित करते हुए कहा कि सफाई कर्मचारी जम्मू नगर निगम की रीढ़ की हड्डी हैं। जम्मू नगर निगम की नींव हैं और पूरी इमानदारी और निष्ठा से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्हीं की मेहनत का नतीजा है कि लोगों को गर्मी, सर्दी, हर मौसम में साफ-सफाई मिलती है।

कोरोना महामारी के बीच इनकी सेवाओं को अनदेखा नहीं किया जा सकता है। जब लोग घर में सौ रहे होते हैं, तब यह कर्मचारी काम में जुटे होते हैं। शहर को स्वच्छ बनाने में इन्हीं का सबसे बड़ा योगदान है। वास्तव में यही सही कोरोना योद्धा हैं। उन्होंने शहर वासियों से अपील की कि वे आगे आएं और जम्मू नगर निगम का सहयोग करें ताकि शहर को स्वच्छ व विकसित बनाया जा सके।

वहीं चेयरमैन नरेंद्र ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की बदौलत ही शहर स्वच्छ है। कल्पना करके देखिए कि अगर सुबह सफाई कर्मचारी मुहल्ले में न पहुंचें तो क्या हालत हो। इनकी सेवाओं को कभी भुलाया नहीं जा सकता। लोगों को भी सहयोग करना चाहिए। इन कर्मचारियों को नियमित होने पर बहुत बधाई।

chat bot
आपका साथी