Jammu Lockdown News: अब हफ्ते में पांच दिन खुलेगी थोक अनाज मंडिया, आज आ सकता है आदेश

जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से शुक्रवार काे इन मंडियों में यह प्रक्रिया आरंभ की थी और उस दिन इन मंडियों में 35 लोग संक्रमित पाए गए थे। वेयर हाउस-नेहरू मार्केट से 32 जबकि कनक मंडी से तीन लोग संक्रमित मिले थे।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 01:12 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 01:12 PM (IST)
Jammu Lockdown News: अब हफ्ते में पांच दिन खुलेगी थोक अनाज मंडिया, आज आ सकता है आदेश
मंडियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए अब इन्हें हफ्ते में पांच दिन खोलने का फैसला किया है।

जम्मू, जागरण संवाददाता: प्रदेश प्रशासन की ओर से जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन 24 मई तक बढ़ा दिया गया है। ऐसे में जम्मू जिला प्रशासन की ओर से इस सप्ताह के लिए नई गाइडलाइंस जारी करने की संभावना है। ऐसी उम्मीद है कि नई गाइडलाइंस में केवल एक ही बदलाव किया जाएगा और वह है शहर की थोक अनाज मंडियों का समय। जिला प्रशासन अब हफ्ते में पांच दिन ये मंडियां खोलेगी ताकि इन मंडियों में अधिक भीड़ न हो। इसे लेकर जम्मू के डिप्टी कमिश्नर अंशुल गर्ग की ओर से आज शाम तक आदेश जारी करने की संभावना है।

पिछली बार जिला प्रशासन की ओर से नौ मई को गाइडलाइंस जारी की गई थी जिसमें 16 मई तक जम्मू की सबसे बड़ी अनाज मंडी वेयर हाउस-नेहरू मार्केट व कनक मंडी को सिर्फ सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को ही खोलने की अनुमति दी गई थी। आदेशानुसार ये मंडियां हफ्ते में तीन दिन सुबह छह बजे से दस बजे तक खुली रही।

इस कारण वेयर हाउस-नेहरू मार्केट में जरूरत से ज्यादा भीड़ देखी गई। ट्रैफिक जाम की स्थिति रही और दुकानदारों में डर का माहौल बन गया। इस पर ट्रेडर्स फेडरेशन वेयर हाउस-नेहरू मार्केट से प्रशासन से उनका समय बढ़ाने की मांग की थी। सूत्रों के अनुसार जिला प्रशासन ने इन मंडियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए अब इन्हें भी हफ्ते में पांच दिन खोलने का फैसला किया है।

सोमवार को फिर होंगे टेस्ट: सोमवार को थोक अनाज मंडी वेयर हाउस-नेहरू मार्केट व कनक मंडी में एक बार फिर से दुकानदारों, कर्मचारियों, मजदूरों व यहां आने वाले लोगों की कोरोना जांच होगी। जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से शुक्रवार काे इन मंडियों में यह प्रक्रिया आरंभ की थी और उस दिन इन मंडियों में 35 लोग संक्रमित पाए गए थे। वेयर हाउस-नेहरू मार्केट से 32 जबकि कनक मंडी से तीन लोग संक्रमित मिले थे। अब सोमवार को दोबारा यहां टेस्ट होंगे। 

chat bot
आपका साथी