Jammu Kashmir Weather Update: अगले चार दिनों तक जारी रहेगा मौसम में उतार-चढ़ाव

Jammu Kashmir Weather Update कश्मीर संभाग में आज बुधवार को गर्ज के साथ बारिश हो सकती है। वहीं जम्मू में शाम तक बादल छाने की संभावना है ।कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी की भी संभावना है ।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 12:22 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 12:22 PM (IST)
Jammu Kashmir Weather Update: अगले चार दिनों तक जारी रहेगा मौसम में उतार-चढ़ाव
भद्रवाह का अधिकतम तापमान 25.3, न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।

जम्मू, जागरण संवाददाता: लगातार बढ़ते तापमान के बाद अब फिर से बादल छाने लगे हैं। अगले चार दिनों तक मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दिखने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार 14 से 17 अप्रैल तक हल्के बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर बारिश के भी आसार हैं।

इस बीच कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना है। मंगलवार देर रात पहलगाम में हल्की बारिश हुई। कश्मीर संभाग में बुधवार को गर्ज के साथ बारिश हो सकती है। वहीं जम्मू में शाम तक बादल छाने की संभावना है ।कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी की भी संभावना है ।

मंगलवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया ।न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा ।श्रीनगर का अधिकतम तापमान 18.7, न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा ।काजीगुंड का अधिकतम तापमान 19.3, न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा ।पहलगाम का अधिकतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस रहा । न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस ।

कुपवाड़ा का अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 7.0, कुकरनाग का अधिकतम तापामन 18.5, न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा ।गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 10.0, न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा ।बनिहाल का अधिकतम तापमान 24.4, न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा । बटोत का अधिकतम तापमान 31.4, न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा । बटोत का अधिकतम तापमान 31.4, न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस रहा। कटड़ा का अधिकतम तापमान 31.4, न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भद्रवाह का अधिकतम तापमान 25.3, न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । 

chat bot
आपका साथी