Jammu Kashmir Weather Update: जम्मू में थमने लगा कोहरा, कश्मीर में न्यूनतम तापमान अभी भी माइन्स से नीचे

Jammu Kashmir Weather पिछले पांच दिनों सुबह की शुरूआत कोहरे के साथ ही हो रही थी। हर तरफ धुंध सी छाई रहती थी लेकिन बुधवार सुबह कुछ एक मैदानी क्षेत्रों को छोड़ धुंध से छुटकारा मिला।पिछले कुछ दिनों के मुकाबले ओस भी कुछ कम रही।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Wed, 17 Feb 2021 12:15 PM (IST) Updated:Wed, 17 Feb 2021 12:15 PM (IST)
Jammu Kashmir Weather Update: जम्मू में थमने लगा कोहरा, कश्मीर में न्यूनतम तापमान अभी भी माइन्स से नीचे
रात को हल्की ठंड जरूर थी लेकिन दिन में धुप में ज्यादा देर बैठना संभव नहीं है।

जम्मू, जागरण संवाददाता: पिछले पांच दिनों से जारी कोहरे, धुंध के बाद मौसम में सुधार होने लगा है।जम्मू में तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है तो कश्मीर संभाग में भी अभी न्यूनतम तापमान माइनस में ही चल रहा है।अधिकतम तापमान बढ़ रहा है। जिसके चलते दिन में लोग धूप का लुत्फ उठा रहे हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार इस अभी बारिश के आसार नहीं हैं।तामपमान में बढ़ोतरी होगी। कश्मीर अभी कुछ दिन न्यूनतम तापमान माइनस में ही रहेगा लेकिन दिन का तापमान बढे़गा। कुछ दिनों में पूरे जम्मू-कश्मीर में तापमान सामान्य रहने की संभावना है।साफ मौसम के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग एक तरफ खुला हुआ है। सुबह जम्मू से कश्मीर के लिए गाड़ियां रवाना हुई।

पिछले पांच दिनों सुबह की शुरूआत कोहरे के साथ ही हो रही थी। हर तरफ धुंध सी छाई रहती थी लेकिन बुधवार सुबह कुछ एक मैदानी क्षेत्रों को छोड़ धुंध से छुटकारा मिला।पिछले कुछ दिनों के मुकाबले ओस भी कुछ कम रही। माना जाता है कि वसंत पंचमी के बाद मौसम में ठिठुरन कम हो जाती है। रात को हल्की ठंड जरूर थी लेकिन दिन में धुप में ज्यादा देर बैठना संभव नहीं है। धूप काफी तेज होने लगी है।

जम्मू का अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रहा।।श्रीनगर का अधिकतम तापमान भी 11.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान -1.2 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान -3.0 डिग्री सेल्सियस रहा।पहलगाम का न्यूनतम तापमान -2.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा। कश्मीर के प्रवेशद्वार काजीगुंड का न्यूनतम तापमान -4.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

अधिकतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा। पूरे जम्मू संभाग में इस समय तापमान सामान्य है।भद्रवाह का अधिकतम तापमान 22.0, न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल का अधिकतम तापमान 23.2, न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

chat bot
आपका साथी