Jammu Kashmir Weather: आज हो सकती है बारिश, कश्मीर के तापमान में आई गिरावट

शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डा. महेंद्र सिंह अनुसार इस वर्ष जम्मू में मानसून समय से कुछ दिन पहले पहुंचने की संभावना दिख रही है। जम्मू में मानसून पहुंचने का सही समय 27-28 जून है लेकिन अक्सर जम्मू में जुलाई के पहले सप्ताह में ही मानसून पहुंचता है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 11:35 AM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 11:35 AM (IST)
Jammu Kashmir Weather: आज हो सकती है बारिश, कश्मीर के तापमान में आई गिरावट
जम्मू में मानसून पहुंचने का सही समय 27-28 जून है।

जम्मू, जागरण संवाददाता: कश्मीर में लगातार बढ़ते तापमान के बीच शुक्रवार शाम को कश्मीर संभाग के अधिकतम क्षेत्रों में हुई बारिश के बाद तापमान हल्की गिरवट आई है। वहीं जम्मू में झुलसा देने वाली गर्मी के बाद वीरवार रात हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद तापमान में कमी आई है।

न्यूनतम तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई है। श्रीनगर में दिन भर धूप रहने के बाद शाम को तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। करीब सप्ताह बाद जम्मू का तापमान सामान्य से नीचे आ गया है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य हो गया है। जम्मू में पिछले चार दिनों से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहा। शुक्रवार को गर्मी तो थी लेकिन लू से कुछ राहत मिली।तापमान में आई कमी के बाद बिजली कटौती में हल्का सुधार हुआ है। हालांकि अभी भी बिजली कटौती का सिलसिला बना हुआ है।

शनिवार सुबह का मौसम राहत भरा था।दोपहर होते-होते धूप तेज हो गई। लेकिन राहत की बात यह है कि मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार आज से धूल भरी आंधी के साथ बारिश के आसार बनने लगे हैं। अब 16 जून तक बीच-बीच तेज हवा और गर्ज के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।पिछले 24 घंटों में कश्मीर संभाग के पहलगाम क्षेत्र में सबसे ज्यादा 8.8 एमएम बारिश दर्ज की गई।

गुलमर्ग में 2.4, काजीगुंड में 1.8, श्रीनगर में 1.6 एमएम जबकि जम्मू के बनिहाल क्षेत्र में 1.3 एमएम जबकि कटड़ा में 1.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डा. महेंद्र सिंह अनुसार इस वर्ष जम्मू में मानसून समय से कुछ दिन पहले पहुंचने की संभावना दिख रही है। जम्मू में मानसून पहुंचने का सही समय 27-28 जून है लेकिन अक्सर जम्मू में जुलाई के पहले सप्ताह में ही मानसून पहुंचता है। इससे करीब दस दिन पहले स्थानीय बारिश शुरू हो जाती है।

कहां कितना रहा तापमान स्थान अधिकतम न्यूनतम जम्मू 37.3 25.1 बनिहाल 32.8 17.2 बटोत 28.7 18.6 कटड़ा 34.7 22.6 भद्रवाह 34.0 15.9 लेह 25.3 9.5 कारगिल 29.2 10.1 श्रीनगर 34.0 14.7 काजीगुंड 33.0 12.4 पहलगाम 30.0 8.2 कुपवाड़ा 34.5 14.0 कोकरनाग 32.3 10.7 गुलमर्ग 23.5 8.6

तापमान डिग्री सेल्सियस में 

chat bot
आपका साथी