Jammu Kashmir Weather Update: 27 तक छाएंगे आंशिक बादल, बारिश के आसार

बारिश बेशक नहीं हो रही लेकिन इन दिनों मौसम बरसात बाला ही बना हुआ है। चुभन भरी धूप के साथ उमस भी बढ़ती जा रही है। दोपहर के समय धूप परेशान करती है तो बीच-बीच उमस इतनी ज्यादा हो जाती है कि हवा के लिए इंतजार करना पड़ता है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 11:39 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 11:39 AM (IST)
Jammu Kashmir Weather Update: 27 तक छाएंगे आंशिक बादल, बारिश के आसार
बुधवार दिन को धूप रहने के बाद बादल छाएंगे।

जम्मू, जागरण संवाददाता : पिछले सप्ताह जून में भी मौसम राहत भरा रहने के बाद इस सप्ताह गर्मी लगतार अपने रंग दिखा रही है। एक तरफ बरसात जैसी उमस परेशान कर रही है तो दूसरी तरफ तारा भी चढ़ता ही जा रहा है।कड़ाके की धूप ने घरों से निकलना मुश्किल किया हुआ है।

मंगलवार को दिन भर लू का प्रकोप बना रहा। वहीं बुधवार सुबह मौसम उमस भरा रहने के बाद दोपहर को गर्मी और लू के थपेड़े बेहाल करने लगे हैं।पूरे जम्मू-कश्मीर में तापमान एक बार फिर सामान्य से ऊपर चला गया।रात के तापमान में भ्ज्ञी बढ़ोतरी हुई है।

आज राहत की बात यह है कि मौसम विभाग अनुसार शाम से बादल छाने लगेंगे।बारिश बेशक नहीं हो रही लेकिन इन दिनों मौसम बरसात बाला ही बना हुआ है। चुभन भरी धूप के साथ उमस भी बढ़ती जा रही है। दोपहर के समय धूप परेशान करती है तो बीच-बीच उमस इतनी ज्यादा हो जाती है कि हवा के लिए इंतजार करना पड़ता है।धूप निकलती है तो घर से निकलना मुश्किल हो जाता है और बादल छाते हैं तो उमस परेशान करने लगती है।

पिछले कुछ दिनों से तापमान फिर से बढ़ने लगा है।मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार जम्मू में 27 जून तक इसी तरह मौसम की अठखेलियां जारी रहेंगी।बीच-बीच में बारिश के आसार हैं।बुधवार दिन को धूप रहने के बाद बादल छाएंगे।

कहां कितना रहा तापमान

स्थान अधिकतम न्यूनतम

जम्मू 39.0 26.1 बनिहाल 30.2 12.2 बटोत 30.4 15.9 कटड़ा 35.0 23.2 भद्रवाह 30.6 13.8 श्रीनगर 28.9 13.3 काजीगुंड 27.5 11.2 पहलगाम 25.6 7.2 कुपवाड़ा 30.2 11.2 कोकरनाग 25.7 11.7 गुलमर्ग 19.4 9.5

तापमान डिग्री सेल्सियस में  

chat bot
आपका साथी