Jammu Kashmir Weather Update: जम्मू-कश्मीर में जारी रहेगा शीतलहर का प्रकोप, काजीगंड सबसे ठंडा
Jammu Kashmir Weather 1991 में श्रीनगर में शून्य से 11.8 डिग्री सेल्सियस कम तापमान रहा था।जबकि सबसे कम तापमान 31 जनवरी 1893 को दर्ज किया गया था जब पारा शून्य से 14.4 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया था।ठंड के बीच डल झील सहित दूसरे सभी जलस्रोत जम गए हैं।
जम्मू, जागरण संवाददाता : जम्मू-कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप जारी है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान लगातार पांचवें दिन भी सामान्य से लगभग छह डिग्री नीचे चल रहा है।श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।कल रात घाटी में काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।जम्मू में भी कोहरे का प्रकोप बना हुआ है। रविवार की सुबह से कोहरा छाया हुआ है।दोपहर तक धुंध और कोहरा छाया हुआ है। रविवार के चलते लोग घरों में दुबक कर रह गए हैं।
कश्मीर में ठंड लागातार परेशान कर रही है।जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी में 14 जनवरी को तापमान -8.4 डिग्री सेल्सियस, पिछली रात माइनस 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 13 जनवरी को माइनस 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा।जो आठ साल पहले 14 जनवरी 2012 को दर्ज किया गया था।
1991 में, श्रीनगर में शून्य से 11.8 डिग्री सेल्सियस कम तापमान रहा था।जबकि सबसे कम तापमान 31 जनवरी 1893 को दर्ज किया गया था जब पारा शून्य से 14.4 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया था।ठंड के बीच डल झील सहित दूसरे सभी जलस्रोत जम गए हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार घाटी में न्यूनतम तापमान दूसरे हिस्सों को मुकाबले काफी नीचे बना हुआ है।
पहलगाम में तापमान शून्य से 8.7 डिग्री सेल्सियस नीचे है।कश्मीर के प्रवेश द्वार क़ाज़ीगुंड में पिछली रात 10.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से 9.0 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।यह घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा। कोकरनाग में तापमान शून्य से 8.7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो पहले की रात जैसा था।कुपवाड़ा में पिछली रात माइनस 6.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले उत्तरी कश्मीर जिले में पारा माइनस 6.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
मौसम अधिकारी अनुसार गुलमर्ग, विश्व प्रसिद्ध स्कीइंग रिसॉर्ट मेंए शून्य से नीचे 4.2 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।लेह में शून्य से नीचे 12.1 डिग्री सेल्सियस और कारगिल में शून्य से 17.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।मौसम विशेषज्ञ महेंद्र सिंह अनुसार कश्मीर में 21 जनवरी तक शीतलहर करा प्रकोप बा रहेगा।