Jammu Kashmir Weather: दिन में खिली धूप पर रात से बदलेगा मौसम, जम्मू-श्रीनगर हाईवे एक तरफा खुला

Jammu Kashmir Weather जम्मू-कश्मीर में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा लेकिन न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से नीचे ही चल रहा है।पूरे कश्मीर में न्यूनतम तापमान माइनस में चल रहा है।वहीं जम्मू में बनिहाल और भद्रवाह में तापमान जमाब बिंदु से नीचे चल रहा है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Sat, 26 Dec 2020 12:21 PM (IST) Updated:Sat, 26 Dec 2020 01:03 PM (IST)
Jammu Kashmir Weather: दिन में खिली धूप पर रात से बदलेगा मौसम, जम्मू-श्रीनगर हाईवे एक तरफा खुला
गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान -6.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

जम्मू, जागरण संवाददाता: दिसंबर महीने के तीसरे सप्ताह में पड़ी भीषण ठंड के बाद पिछले कुछ दिनों से मौसम राहत भरा बना हुआ है। शनिवार को सुबह से ही मौसम साफ है। धूप निकली हुई है।खिली धूप से मौसम राहत भरा बना हुआ है लेकिन मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार शनिवार देर रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने लगेगा। जिसके चलते रविवार को उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में हिमपात तो निचले क्षेत्रों में बारिश के आसार बन रहे हैं।

इस समय जम्मू-कश्मीर में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा लेकिन न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से नीचे ही चल रहा है।पूरे कश्मीर में न्यूनतम तापमान माइनस में चल रहा है।वहीं जम्मू में बनिहाल और भद्रवाह में तापमान जमाब बिंदु से नीचे चल रहा है।केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में कारगिल सबसे ठंडा चल रहा है। यहां न्यूनतम तापमान -17.4 डिग्री सेल्सियस रहा तो अधिकतम तापमान -5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।लेह का न्यूनतम तापमान -13.6 तो अधिकतम तापमान -0.8 डिग्री सेल्सियस रहा।साफ माैसम के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग एक तरफा खुला हुआ है। सुबह श्रीनगर से जम्मू के लिए गाड़ियाें को रवाना किया गया। वहीं पुंछ से उत्तरी कश्मीर को जोड़ने वाला मुगल रोड बंद है।

शुक्रवार को दिन में कोहरा छाए रहने के बाद अधिकतम तापमान में कमी आई थी। उसके बाद न्यूनतम तापमान में भी कमी आई है। जम्मू का अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल का अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान -1.8 डिग्री सेल्सियस रहा। माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा का अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 9.1 तो न्यूनतम तापमान -3.7 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम का अधिकतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान -4.0 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान -6.5 डिग्री सेल्सियस रहा। 

chat bot
आपका साथी