Jammu Kashmir Weather: जम्मू में दूसरे दिन भी मौसम रहा बेहतर, कश्मीर में कड़ाके की सर्दी ने किया परेशान

शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय की मौसम विशेषज्ञ डॉ. वीणा शर्मा के अनुसार अभी अगले पांच दिनों तक मौसम साफ रहेगा। इससे दिन के तापमान में तो बढ़ोतरी होगी लेकिन रात के तापमान गिरावट आएगी। 3 दिसंबर के बाद फिर से पश्चिमी विक्षोभ का दवाब बनता दिख रहा है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 02:41 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 02:41 PM (IST)
Jammu Kashmir Weather: जम्मू में दूसरे दिन भी मौसम रहा बेहतर, कश्मीर में कड़ाके की सर्दी ने किया परेशान
तब तक लोग धूप सेकने का पूरा मजा ले सकते हैं।

जम्मू, जागरण संवाददाता: चार दिनों तक मौसम खराब रहने के बाद आज दूसरे दिन भी जम्मू में मौसम खिला हुआ है। वहीं कश्मीर के अधिकतर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। हड्डिया जमा देने वाली ठंड ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। साफ आसमान और खिली धूप का लोग खूब लुत्फ उठा रहे हैं।

वहीं जम्मू-श्रीनगर हाईवे को सड़क विस्तारिकरण कार्य के चलते आज वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रखा गया है। वहीं मुगल रोड और लेह-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग भी फिलहाल बंद है परंतु इन मार्गों को वाहनों की आवाजाही के लायक बनाने के लिए बर्फ हटाने का काम जारी है। पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद उत्तरी कश्मीर के टंगडार, कुपवाड़ा, बांडीपोर-गुरेज रोड भी अभी तक बंद हैं। इन सभी मार्गो को खोलने के लिए काम तेजी से चल रहा है।

प्रशासन का कहना है कि कश्मीर के अंधरूनी इलाके, जो बर्फबारी के कारण बंद हो गए थे आज दोपहर बाद तक करीब 70 प्रतिशत तक खोल दिए गए हैं। शाम तक बाकी भी वाहनों के लिए खोल दिए जाएंगे।

कश्मीर के अधिकतर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास जबकि न्यूनतम तापमान -3.0 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। इसी तरह लेह का न्यूनतम तापमान -11.0 डिग्री सेल्सियस जबकि कारगिल का न्यूनतम तापमान -9.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।

शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय की मौसम विशेषज्ञ डॉ. वीणा शर्मा के अनुसार अभी अगले पांच दिनों तक मौसम साफ रहेगा। इससे दिन के तापमान में तो बढ़ोतरी होगी लेकिन रात के तापमान गिरावट आएगी। 3 दिसंबर के बाद फिर से पश्चिमी विक्षोभ का दवाब बनता दिख रहा है। तब तक लोग धूप सेकने का पूरा मजा ले सकते हैं।

जम्मू में शुक्रवार सुबह से ही मौसम खिला हुआ है। लोग धूप का पूरा लुत्फ उठा रहे हैं।सुबह से तेज धूप निकली हुई है। खिली धूप से सबसे ज्यादा राहत अगेती बासमती लगाने वाले किसानों को मली है। जिन किसानों ने अभी बासमती की कटाई नहीं की है, वह इस खिली धूप में फसल की कटाई कर सकेगे। कश्मीर में भी धूप निकली हुई है लेकिन कश्मीर में बर्फ पिगलने का असर दिख रहा। धूप के बावजूद कंपा देने वाली ठंड परेशान कर रही है।

कहां कितना रहा तापमान

       स्थान   अधिकतम   न्यूनतम जम्मू    22.9  8.6 कटड़ा 18.7 8.0 बनिहाल 12.4 6.2 भद्रवाह 13.9 0.5 श्रीनगर 11.6 0.5 गुलमर्ग 1.5 -6.5 पहलगाम 7.1 -6.5 काजीकुंड 7.6 -0.8 कुपवाड़ा 12.8 0.9 लेह 1.5 -11.0 कारगिल 5.4 -9.5 

chat bot
आपका साथी