Jammu Kashmir Weather: अप्रैल में हुआ फरवरी का अहसास तापमान में भारी गिरावट

Jammu Kashmir Weather बारिश और बादल छाए रहने के बाद तापमान में हल्की गिरावट आई है। पहलगाम में 0.9 काजीगुंड में 0.2 कुपवाड़ा में 11.8 गुलमर्ग में 8.0 जम्मू में 0.4 बनिहाल में 0.6 बटोत में 9.6 कटड़ा में 3.0 भद्रवाह में 23.3 एमएम बारिश दर्ज की गई।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 01:50 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 01:50 PM (IST)
Jammu Kashmir Weather: अप्रैल में हुआ फरवरी का अहसास तापमान में भारी गिरावट
आज वीरवार को भी कई स्थानों पर बारिश के आसार हैं।

जम्मू, जागरण संवाददाता: मौसम की अठखेलियों के बीच तापमान में गिरावट ने अप्रैल के दूसरे पखवाडे़ में भी फरवरी के दूसरे पखवाडे़ का अहसास करवाया ।जम्मू में तापमान सामान्य से 10.4 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया तो वहीं बटोत में सबसे ज्यादा 13.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई।

माता वैष्णो देवी के आधार शिर कटड़ा में अधिकतम तापमान सामान्य से 11.4 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया।मंगलवार रात को हुई बारिश जब बुधवार को सुबह तक जारी रही और दिन में बादल छाए रहे तो दिन में फरवरी जैसी ठंड का अहसास हुआ। लोगों एक बार फिर से गर्म कपडे़ निकलाने पडे़।जम्मू संभाग में अधिकतम तापमान में 13.0 डिग्री सेल्सियस से सात डिग्री सेल्सियस तापमान सामान्य से नीचे गिरा तो वहीं कश्मीर में पांच से सात डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

मंगलवार देर रात को शुरू हुई बारिश के बाद बूंदाबांदी का सिलसिला जारी है। बादल छाए हुए हैं। अभी भी बारिश के आसार बने हुए हैं।भी कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी होती रही। अधिकतर समय बादल छाए रहे। वादी में मौसम शुष्क रहा लेकिन अधिकांश इलाकों में आसमान बादलों से ढका रहा। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार आज वीरवार को भी कई स्थानों पर बारिश के आसार हैं।

पश्चिमी विक्षोभ के चलते 28 अप्रैल तक मौसम की अठखेलियां जारी रहेंंगी। बीच में 23 से 25 अप्रैल तक मौसम में हल्का सुधार होगा लेकिन अधिकतर समय बादल छाए रहेंगे। 26 से विक्षोभ में और तीव्रता आएगी और इस बीच 28 अप्रैल तक वादी के अधिकांश इलाकों में फिर से बर्फबारी व बारिश होगी। 29 अप्रैल से मौसम में फिर से सुधार होगा। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर ने अगले चौबीस घंटों के दौरान मौसम के मिजाज तीखे रहने की संभावना जताई है।

बारिश और बादल छाए रहने के बाद तापमान में हल्की गिरावट आई है। पहलगाम में 0.9, काजीगुंड में 0.2, कुपवाड़ा में 11.8, गुलमर्ग में 8.0, जम्मू में 0.4, बनिहाल में 0.6, बटोत में 9.6, कटड़ा में 3.0, भद्रवाह में 23.3 एमएम बारिश दर्ज की गई।

जम्मू का अधिकतम तापमान 25.0, न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस रहा। कटड़ा का अधिकतम तापमान 20.0, न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल का अधिकतम तापमान 13.6, न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बटोत का अधिकतम तापमान 10.7, न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा। भद्रवाह का अधिकतम तापमान 12.2, न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह का अधिकतम तापमान 4.2, न्यूनतम तापमान -0.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

कारगिल का अधिकतम तापमान 14.9, न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विभाग के अनुसार श्रीनगर रात का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। काजीगुंड में अधिकतम 14.7 व न्यूनतम 4.6, पहलगाम में अधिकतम 11.5 व न्यूनतम 3.3, कुपवाड़ा का अधिकतम 19.9 व न्यूनतम 5.0, गुलमर्ग में अधिकतम 8.0 व न्यूनतम तापमान -0.5 तापमान डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 

chat bot
आपका साथी