Jammu Kashmir Weather : श्रीनगर ने दर्ज की सीजन की सबसे ठंडी रात, पहलगाम में तापमान माइन्स 3.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पिछली रात यहां तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अधिकारी ने कहा कि शहर में इस वर्ष में तब यह तापमान सामान्य से शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Fri, 12 Nov 2021 11:21 AM (IST) Updated:Fri, 12 Nov 2021 11:38 AM (IST)
Jammu Kashmir Weather : श्रीनगर ने दर्ज की सीजन की सबसे ठंडी रात, पहलगाम में तापमान माइन्स 3.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
मौसम विभाग ने कहा है कि कम से कम 19 नवंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा।

श्रीनगर, जेएनएन : कश्मीर घाटी में ठंड अपना प्रकोप दिखाने लगी है। पिछले दिनों के मुकाबले शुक्रवार को एक बार फिर श्रीनगर में मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। वहीं मौसम विभाग ने मौसम के मिजाज इसी तरह रहने की संभावना जाहिर करते हुए कहा कि कहा कि 19 नवंबर तक मौसम शुष्क ही रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात यहां तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अधिकारी ने कहा कि शहर में इस वर्ष में तब यह तापमान सामान्य से शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे है और इस मौसम में अब तक का सबसे कम तापमान है।

कश्मीर के प्रवेश द्वार शहर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 0.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह पिछली रात से 0.6 डिग्री सेल्सियस कम था। अधिकारी ने कहा कि इस जगह का तापमान सामान्य से माइन्स 1.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। उन्होंने कहा कि दक्षिण कश्मीर के प्रसिद्ध रिसॉर्ट पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात का तापमान शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस कम था। यहां सामान्य से नीचे का तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे था।

मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में भी कोकरनाग में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात यह 1.7 डिग्री सेल्सियस था और यह सामान्य से शून्य से 1.0 डिग्री कम था। इसी तरह उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस नीचे था।

उत्तरी कश्मीर में विश्व प्रसिद्ध स्कीइंग रिसॉर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि पिछली रात को शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।

वहीं लेह की बात करें यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 7.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि कल रात का तापमान शून्य से 6.7 डिग्री सेल्सियस कम था। कारगिल में पारा 0.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा है कि कम से कम 19 नवंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा।

chat bot
आपका साथी