Jammu Kashmir Weather: 24 मार्च तक बनी रहेगी बारिश-बर्फबारी की संभावना, घाटी में हिमस्खलन की चेतावनी

मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने कहा कि आने वाले दिनों में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। उन्होंने लोगों से कहा कि वह इस दौरान सचेत रहें। 24 मार्च तक खराब रहने वाले मौसम के दौरान कई जगहों पर बिजली भी गिर सकती है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Mon, 22 Mar 2021 10:22 AM (IST) Updated:Mon, 22 Mar 2021 11:12 AM (IST)
Jammu Kashmir Weather: 24 मार्च तक बनी रहेगी बारिश-बर्फबारी की संभावना, घाटी में हिमस्खलन की चेतावनी
जम्मू की बात करें तो यहां पिछले 24 घंटों में 9.4 मिमी बारिश हुई है।

श्रीनगर, जेएनएन: कश्मीर घाटी के मैदानी इलाकों में बारिश जबकि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग ने बारिश व बर्फबारी का यह सिलसिला 24 मार्च तक जारी रहने की संभावना जताई है। यही नहीं उन्होंने घाटी के पहाड़ी इलाकों में हिमस्खलन व फ्लैश फ्लड की चेतावनी भी दी है। उन्होंने लोगों को यह स्पष्ट हिदायद दी है कि वे इस अवधि के दौरान हो सके तो अपने घरों में ही सुरक्षित रहें। इसके अलावा वे पेड़ों या फिर लोहे के खम्भों के नीचे खड़े न हों। यह उनके लिए खतरे का सबब साबित हो सकता है।

मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने कहा कि आने वाले दिनों में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। उन्होंने लोगों से कहा कि वह इस दौरान सचेत रहें। 24 मार्च तक खराब रहने वाले मौसम के दौरान कई जगहों पर बिजली भी गिर सकती है। इसी वजह से उन्होंने यह हिदायत दी है कि लोग पेड़ों व लोहे के खम्भों के नीचे खड़े न हों। भारी बारिश के कारण नीचले इलाकों में जल भराव भी हो सकता है। प्रशासन को अभी से इसके लिए तैयारियां शुरू कर देनी चाहिए।

वहीं मौसम विभाग के अनुसार श्रीनगर में पिछली रात की तुलना में 7.4 डिग्री सेल्सियस कम तापमान दर्ज किया गया। वहीं जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी जम्मू की बात करें तो यहां पिछले 24 घंटों में 9.4 मिमी बारिश हुई है। 

कश्मीर के प्रवेश द्वार क़ाज़ीगुंड में 6.1 मिमी बारिश हुई। यहां तापमान पिछली रात 5.7 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 7.3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया वहीं पहलगाम में रात का पारा 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर में बारिश 12.4 मिमी हुई। कोकरनाग में पिछली रात के 6.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 5.7 डिग्री सेल्सियस कम तापमान, जबकि बारिश 8.8 मिमी दर्ज की गई। कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं उत्तरी कश्मीर के जिलों में 20.6 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। जबकि यहां 16 मिमी के बराबर बारिश या हिमपात हुआ।

chat bot
आपका साथी