Jammu Kashmir Weather: मानसून की जम्मू में दस्तक, झमाझम बरसे बदरा; जलमग्न हुआ शहर

मौसम विशेषज्ञ डा. मोहिंद्र सिंह ने कहा कि शनिवार को हुई बारिश को मानसून की बारिश कहा जा सकता है। झमा झमा हुई बारिश आगे भी जारी रहने वाली है। वहीं मानसून की इस पहली बारिश ने शहर के कई इलाकों को जलमग्न कर दिया।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Sat, 10 Jul 2021 12:39 PM (IST) Updated:Sat, 10 Jul 2021 12:39 PM (IST)
Jammu Kashmir Weather: मानसून की जम्मू में दस्तक, झमाझम बरसे बदरा; जलमग्न हुआ शहर
नगर नगर की टीमें पानी की निकासी के लिए जुटी हुई हैं।

जागरण संवाददाता, जम्मू : मानसून का इंतजार कर रहे लोगाें का इंतजार समाप्त हो गया। सुबह से ही आसमान में बादल मंडरा रहे हैं और बारिश जारी है। बेसब्री से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बारिश की हर बूंद खुशियां बन कर टपकी है। हालांकि शुक्रवार तड़के भी बारिश हुई थी लेकिन उस बारिश का लुत्फ लोग नहीं उठा पाए थे।

आज शनिवार को सुबह से ही बादल मंडरा रहे थे और करीब नौ बजे बारिश शुरू हो गई। इस बारिश ने मौसम खुशगवार बना दिया है।बेशक मानसून करीब 10 दिन की देरी से ही पहुंच रहा है लेकिन जिस तरह की बारिश शनिवार को हुई है। उससे अच्छे मानसून की उम्मीदें होने लगी हैं।

सुबह जम कर बारिश हुई है और अभी भी बूंदाबांदी जारी है।मौसम विभाग अनुसार इस सप्ताह बीच-बीच में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।सुबह हुई बारिश के बाद शहर के निचले क्षेत्रों में पानी भर गया।आने जाने वाले लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

First rain of this season.@dcjammuofficial @jmcjammu @OfficeOfLGJandK @CMGuptaOfficial pic.twitter.com/eLGK0vGqSO

— Naresh Dubey (@dubeysaab) July 10, 2021

मौसम विशेषज्ञ डा. मोहिंद्र सिंह ने कहा कि शनिवार को हुई बारिश को मानसून की बारिश कहा जा सकता है। झमा झमा हुई बारिश आगे भी जारी रहने वाली है। वहीं मानसून की इस पहली बारिश ने शहर के कई इलाकों को जलमग्न कर दिया। नीचले इलाकों में पानी भर जाने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर नगर की टीमें पानी की निकासी के लिए जुटी हुई हैं।

कहां कितना रहा तापमान

स्थान अधिकतम न्यूनतम

जम्मू 36.0 28.8 बनिहाल 31.6 21.0 बटोत 28.4 20.5 कटड़ा 33.3 25.6 भद्रवाह 33.5 19.1 श्रीनगर 34.2 22.6 काजीगुंड 32.6 19.3 पहलगाम 28.8 14.9 कुपवाड़ा 34.8 19.7 कोकरनाग 31.4 17.6 गुलमर्ग 24.0 15.0 लेह 28.2 14.1 कारगिल 29.2 14.2

तापमान डिग्री सेल्सियस में

chat bot
आपका साथी