Jammu Kashmir Weather: कश्मीर में न्यूनतम तापमान अभी भी माइनस में जम्मू में आया भारी उछाल

Jammu Kashmir Weather Update जम्मू का अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा।। श्रीनगर का अधिकतम तापमान भी 17.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान -1.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Thu, 18 Feb 2021 11:46 AM (IST) Updated:Thu, 18 Feb 2021 11:46 AM (IST)
Jammu Kashmir Weather: कश्मीर में न्यूनतम तापमान अभी भी माइनस में जम्मू में आया भारी उछाल
कारगिल का अधिकतम तापमान 5.2, न्यूनतम तापमान -12.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

जम्मू, जागरण संवाददाता: कश्मीर में बेशक अभी भी न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे ही चल रहा है लेकिन अधिकतम तापमान में पूरे जम्मू-कश्मीर में भारी उछाल आया है। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 17.1 डिग्री पहुंच गया है। वहीं बुधवार को जम्मू का इन सर्दियों का सबसे गर्म दिन रहा और अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

पिछले छह दिनों से जारी कोहरे, धुंध के बाद मौसम में सुधार होने लगा है।जम्मू में तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है तो कश्मीर संभाग में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब दस डिग्री सेल्सियस ऊपर चल रहा।न्यूनत और अधिकतम तापमान में भारी अंतर और बार-बार पश्चिमी विक्षोभ का दबाव बनने के चलते इस वर्ष फरवरी के दूसरे तीसरे सप्ताह भी कोहरे का प्रकोप दिखा रहा है।वीरवार की सुबह भी कई स्थानों पर कोहरा छाया हुआ था।

मौसम वैज्ञानिक डा. महेंद्र सिंह ने बतायश कि ऊपरी स्तह पर हवा में नमी ज्यादा है।जिसके चलते जैसी ही गर्मी बढ़ती है।भारी हवा नीचे की ओर आती है। अक्सर सूर्य निकलती ही कोहरा छा रहा है। वहीं दिन भर गर्मी के बाद धरती की गर्मी ऊपर की ओर जाती है तो कोहरा छा जाता है। इस वर्ष पश्चिमी विक्षोभ का दबाव भी अधिक बार बना है । जिसके चलते फरवरी में इस तरह का मौसम बना हुआ है।

अधिकतम तापमान बढ़ रहा है। जिसके चलते दिन में लोग धूप का लुत्फ उठा रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार अभी बारिश के आसार नहीं हैं।तापमान में बढ़ोतरी होगी।कश्मीर अभी कुछ दिन न्यूनतम तापमान माइनस में ही रहेगा लेकिन दिन का तापमान बढे़गा। कुछ दिनों में पूरे जम्मू-कश्मीर में तापमान सामान्य रहने की संभावना है। 22 फरवरी को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। अभी से पश्चिमी विक्षोभ का दबाव बनने लगा है।

जम्मू का अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा।। श्रीनगर का अधिकतम तापमान भी 17.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान -1.0 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान -2.5 डिग्री सेल्सियस रहा।पहलगाम का न्यूनतम तापमान -4.3 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा। कश्मीर के प्रवेशद्वार काजीगुंड का न्यूनतम तापमान -2.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पूरे जम्मू संभाग में इस समय तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। भद्रवाह का अधिकतम तापमान 19.5, न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल का अधिकतम तापमान 20.2, न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस रहा।माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा का अधिकतम तापमान 23.3 जबकि न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह का अधिकतम तापमान 5.2, न्यूनतम तापमान -10.1 डिग्री सेल्सियस रहा। कारगिल का अधिकतम तापमान 5.2, न्यूनतम तापमान -12.7 डिग्री सेल्सियस रहा। 

chat bot
आपका साथी