Jammu Kashmir Weather : बारिश के बाद किसानों ने ली राहत की सांस, अभी भी कई इलाकों में बारिश के आसार

Jammu Kashmir Weather घाटी में तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना बनने लगी थी। जम्मू क्षेत्र में तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।जम्मू संभाग के कुछ क्षेत्रों में सुबह के मौसम में हल्का बदलाव आने लगा है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 11:49 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 11:49 AM (IST)
Jammu Kashmir Weather : बारिश के बाद किसानों ने ली राहत की सांस, अभी भी कई इलाकों में बारिश के आसार
फिर से बारिश का सिलसिला शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।

जम्मू, जागरण संवाददाता: मानसून बेशक कमजोर रहा लेकिन लौटते-लौटते किसानों को बारिश की सौगात देकर लौट रहा है।जिससे किसानों ने राहत की सांस ली है। शुक्रवार पहले पहर हुई बारिश के बाद रात की उमस से राहत मिली। दोपहर तक बादल छाए हुए हैं।

वीरवार देर शाम से बादल छाने लगे थे और बारिश के आसार बनने लगे थे। रात को बादल छाए रहने के चलते उमस कुछ ज्यादा थी।सुबह करीब तीन बजे गर्ज के साथ बारिश शुरू हो गई।सुबह छह बजे तक हल्की बारिश जारी रही।मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार अभी अगले सप्ताह भी बारिश के आसार बने हुए हैं। रविवार से बुधवार तक रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं।

इस बारिश का कंडी क्षेत्र के ककिसानों को बेसब्री से इंतजार है।इस बार कमजोर मानसून रहने के बाद किसानों की चिंता बड़ी हुई है। खासकर अगस्त में बारिश न होने केकारण किसान घबराए हुए थे। ऐसा लगने लगा था कि मानसून ऐसे ही समाप्त हो जाएगा लेकिन सितंबर के दूसरे सप्ताह में फिर से बारिश का सिलसिला शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।

सुबह हुई बारिश के तापमान में भी हल्की गिरावट आने की संभावना है। पिछले दो दिनों से तापमान लगातार बढ़ता ही जा रहा था। जिसके चलते फिर से गर्मी परेशान करने लगी थी।जम्मू संभाग के अधिकतर क्षेत्रों में तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा था।

इस दौरान घाटी में तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना बनने लगी थी। जम्मू क्षेत्र में तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।जम्मू संभाग के कुछ क्षेत्रों में सुबह के मौसम में हल्का बदलाव आने लगा है। मानसून की वापसी की 20 से पहले लौटने की संभावना नहीं दिख रही।

कहां रहा कितना तापमान

जम्मू 34.4 24.2 बनिहाल 30.4 17.4 बटोत 27.8 18.3 कटड़ा 31.5 22.0 भद्रवाह 30.6 16.1 श्रीनगर 30.6 16.4 काजीगुंड 30.2 13.0 पहलगाम 26.0 10.8 कुपवाड़ा 32.2 13.4 कोकरनाग 28.9 12.8 गुलमर्ग 21.5 10.0 लेह 23.7 7.9 कारगिल 27.4 12.6

तापमान डिग्री सेल्सियस में है। 

chat bot
आपका साथी