Jammu Kashmir Weather : बढ़ती जा रही रात की ठंड, दीपावली तक बारिश के आसार नहीं

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार कश्मीर में कल से कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाये रहेंगे जबकि लेह और जम्मू में मौसम साफ रहेगा। अगले 10 दिनों तक बारिश के आसार नहीं दिख रहे। ठंड बढ़ने का सिलसिला जारी रहेगा।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Fri, 29 Oct 2021 01:18 PM (IST) Updated:Fri, 29 Oct 2021 01:18 PM (IST)
Jammu Kashmir Weather : बढ़ती जा रही रात की ठंड, दीपावली तक बारिश के आसार नहीं
कश्मीर के उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में कई स्थानों पर बर्फ जमने का सिलसिला शुरू हो गया है।

जगरण संवाददाता, जम्मू : दीपावली पर बारिश के आसार तो नही दिख रहे लेकिन सोमवार से हल्के बादल छाने की संभावना बनी हुई है। पिछले दिनों हुई बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि के बाद न्यूनम तापमान गिरने का सिलसिला लगातार बना हुआ है। वहीं पिछले चार दिनों से लगातार धूप खिली हुई है। जिसके चलते अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि का सिलसिला बना हुआ है।

बेशक अभी भी अधिकतम तापमान सामानय से नीचे ही चल रहा है। कुछ दिनों में अधिकत तापमान सामान्य हो जाएगा लेकिन न्यूनतम तापमान गिरता ही जाएगा। जब तक निचले क्षेत्रों में बारिश पिगल नहीं जाती या ताजा बर्फबारी नहीं हो जाती। न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे ही रहेगा।शुक्रवार को पहलगाम की रात सबसे ठंडी रही।गुलमर्ग, लेह कारगिल में भी तापमान शूनय से नीचे ही चल रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार कश्मीर में कल से कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाये रहेंगे जबकि लेह और जम्मू में मौसम साफ रहेगा। अगले 10 दिनों तक बारिश के आसार नहीं दिख रहे।ठंड बढ़ने का सिलसिला जारी रहेगा।इस वर्ष समय से पहले बर्फबारी होने के कारण ठंड भी जल्दी हो गई है।कश्मीर के उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में कई स्थानों पर बर्फ जमने का सिलसिला शुरू हो गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के अनुसार अब अक्टूबर में बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम शुष्क रहेगा लेकिन तापमान गिरने का सिलसिला जारी रहेगा।1 नवंबर से फिर से हल्के बादल छाने लगेंगे। कई स्थानों पर बारिश के आसार भी हैं।

जम्मू का अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वहीं माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा का अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल का अधिकतम तापमान 24.0, न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा। बटोत का अधिकतम तापमान 20.5, न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा। भद्रवाह का अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं श्रीनगर का अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा। काजीगुंड का अधिकतम तापमान 18.2, न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम का अधिकतम तापमान 15.8, न्यूनतम तापमान -2.4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। कुकरनाग का अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 0.0 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह का अधिकतम 8.4 जबकि न्यूनतम तापमान -3.8 डिग्री सेल्सियस रहा। कारगिल का अधिकतम तापमान 7.3 जबकि न्यूनतम तापमान -4.8 डिग्री सेल्सियस रहा। 

chat bot
आपका साथी