Jammu Kashmir Weather: आज शाम हल्की बारिश होने की संभावना, मौसम में दिखने लगे बरसात के रंग

शुक्रवार शाम जम्मू में तेज हवा के साथ हल्की बारिश एवं ओलावृष्टि हुई थी। वहीं शनिवार को कश्मीर में मौसम में बदलाव आया और कई स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई। इससे तापमान में पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 01:34 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 01:34 PM (IST)
Jammu Kashmir Weather: आज शाम हल्की बारिश होने की संभावना, मौसम में दिखने लगे बरसात के रंग
अगर इसे मानसून की बारिश कहा जाए तो करीब 17-18 दिन पहले ही मानसून जम्मू-कश्मीर में पहुंच गया है।

जागरण संवाददाता, जम्मू: कुछ दिनों की झुलसा देने वाली गर्मी के बाद मौसम के मिजाज बदल गए हैं। गत रविवार हुई बारिश के बाद आज सोमवार सुबह से मौसम उमस भरा सा है। मौसम विभाग ने रविवार को हुई बारिश को जम्मू-कश्मीर में मानसून की दस्तक बताया है।

अगर लगतार तीन दिनों तक बारिश होती है तो इसे मानसून की बारिश ही माना जाएगा। अभी तक पिछले 24 घंटों में बारिश तो नहीं हुई है लेकिन बारिश के आसार बनते दिख रहे हैं। जिसे देखते हुए शाम तक हल्की बारिश होने की संभावना दिख रही है।अगर इसे मानसून की बारिश कहा जाए तो करीब 17-18 दिन पहले ही मानसून जम्मू-कश्मीर में पहुंच गया है।जम्मू-कश्मीर में मानूसन पहुंचने का समय 27 जून से 1 जुलाई के बीच रिकार्ड है। रविवार सुबह हुई बारिश के बाद दिन भर मौसम राहत भरा बना रहा। रात का ताममान भी सामान्य हो गया है।

लू के थपेड़ों से परेशान लोगों को भी बड़ी राहत मिली है।माैसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार अब 16 जून तक मौसम इसी तरह का बना रहेगा। शाम होते-होते फिर से बादल छाने की संभावना है।कई स्थानों पर बारिश के होने की भी संभावना है।जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार से ही मौसम में बदलाव आया है। शुक्रवार शाम जम्मू में तेज हवा के साथ हल्की बारिश एवं ओलावृष्टि हुई थी। वहीं शनिवार को कश्मीर में मौसम में बदलाव आया और कई स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई। इससे तापमान में पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई है।

कहां कितना रहा तापमान

स्थान अधिकतम न्यूनतम जम्मू 33.4 25.1 बनिहाल 26.6 14.4 बटोत 26.1 16.6 कटड़ा 31.0 22.2 भद्रवाह 30.4 15.5 मीरपुर 34.5 22.2 लेह 23.1 8.0 कारगिल 29.8 13.6 श्रीनगर 28.4 15.6 काजीगुंड 27.0 13.2 पहलगाम 24.3 10.2 कुपवाड़ा 27.8 12.2 कोकरनाग 25.9 11.7 गुलमर्ग 17.2 7.8 तापमान डिग्री सेल्सियस में 
chat bot
आपका साथी