Jammu Kashmir Weather : आंशिक बादलों के साथ बूंदाबांदी के आसार, हवाएं राहत लेकर आई

Jammu Kashmir Weather मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनाें तक जम्मू में मौसम खुशगवार रहेगा। आज मंगलवार और कल बुधवार को बूंदाबांदी हो सकती है। उसके बार मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा। विभाग 2 व 3 सितंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Tue, 31 Aug 2021 11:31 AM (IST) Updated:Tue, 31 Aug 2021 11:31 AM (IST)
Jammu Kashmir Weather : आंशिक बादलों के साथ बूंदाबांदी के आसार, हवाएं राहत लेकर आई
सुबह और शाम को हवाएं राहत लेकर आई।

जम्मू, जागरण संवाददाता : अगले दो दिनों तक आंशिक बादलों के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। उसके बाद फिर मौसम साफ हो जाएगा। धीरे-धीरे मौसम के मिजाज बदलना शुरू हो गए हैं। बरसात अब नजर नहीं आ रही।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनाें तक जम्मू में मौसम खुशगवार रहेगा। आज मंगलवार और कल बुधवार को बूंदाबांदी हो सकती है। उसके बार मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा। विभाग 2 व 3 सितंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। इसी बीच जम्मू में मौसम ठीक ही रहा। सुबह और शाम को हवाएं राहत लेकर आई।

जन्माष्टमी के मौके पर मौसम ने साथ दिया और युवाओं ने हर साल की तरह इस बार भी इसका लाभ उठाते हुए घरों की छतों पर पतंगबाजी की। जम्मू का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि न्यूनतम पर पारा 24.6 डिग्री सेल्सियस पर रहा।

तापमान अधिकतम न्यूनतम

जम्मू 33.0 24.6 बनिहाल 31.0 12.6 बटोत 26.8 15.3 कटड़ा 30.2 23.2 भद्रवाह 28.3 14.1 श्रीनगर 29.2 13.5 काजीगुंड 29.5 10.7 पहलगाम 25.5 7.7 कुपवाड़ा 29.8 12.8 कुकरनाग 27.4 11.2 गुलमर्ग 19.4 9.0
chat bot
आपका साथी