Jammu Kashmir Weather : जम्मू-कश्मीर में आज कई स्थानों पर हो सकती है बारिश, यह इस मौसम की अंतिम गर्मी

Jammu Kashmir Weather पिछले कुछ दिनों के मुकाबले दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है।हालांकि कुछ दिन पहले लगने लगा था कि बारिश होते ही ठंड दस्तक देने लगेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और बदलते मौसम के बीच गर्मी अपना पूरा दम दिखा रही है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Fri, 01 Oct 2021 01:19 PM (IST) Updated:Fri, 01 Oct 2021 01:19 PM (IST)
Jammu Kashmir Weather : जम्मू-कश्मीर में आज कई स्थानों पर हो सकती है बारिश, यह इस मौसम की अंतिम गर्मी
अक्टूबर में भी सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।

जम्मू, जागरण संवाददाता : पिछले 24 घंटों में कई स्थानों पर हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद उमस एक बार फिर से बेहाल कर रही है।बादल छाए रहने के बावजूद बारिश का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है।दिन में धूप भी चुभ रही है। मौसम से परेशाान लोगों के लिए मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी जरूर राहत देते वाली है। जानकारी अनुसार अगले 24 घंटों तक कई स्थानों पर बादल छाए रहेंगे, बारिश के आसार हैं।

बदलते मौसम के बीच दिन की धूप बेहाल कर रही है।पिछले कुछ दिनों के मुकाबले दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है।हालांकि कुछ दिन पहले लगने लगा था कि बारिश होते ही ठंड दस्तक देने लगेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और बदलते मौसम के बीच गर्मी अपना पूरा दम दिखा रही है। हालांकि सुबह पहले पहर और देर रात कुछ हद तक मौसम राहत भरा होने लगा है।पिछले कुछ दिनों के मुकाबले फिर से दोपहर के तापमान में बढ़ोतरी हुई है।मौसम विशेषज्ञ डा. महेंद्र सिंह अनुसार अब यह इस मौसम की अंतिम गर्मी है। कुछ दिन तापमान बढ़ेगा। इसके साथ ही बारिश शुरू होगी।

इस वर्ष मानसून के दौरान बारिश सामान्य से काफी कम रही है।जिसके चलते किसानों की चिंताएं बढ़ गई थी।खासकर कंडी क्षेत्र के किसानों की बारिश की जरूरत अभी भी बनी हुई है।सितंबर के दूसरे पखवाडे़ में हुई बारिश के बाद किसानों को हल्की राहत मिली है।लेकिन अभी भी बारिश पर निर्भर किसानों काे बारिश की जरूरत है। वहीं मक्की की कटाई कर रहे किसानों के लिए इस समय मौसम काफी अच्छा बना हुआ है।बहुत से किसान जिन्होंने कटाई कर ली हुई है। मक्की सुखाने में जुटे हुए हैं। वहीं अक्टूबर में भी सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।

कहां रहा कितना तापमान

जम्मू 32.5 25.9 बनिहाल 30.2 18.0 बटोत 26.2 17.8 कटड़ा 29.4 21.4 भद्रवाह 30.7 17.3 श्रीनगर 30.5 18.1 काजीगुंड 30.0 16.7 पहलगाम 25.8 13.7 कुपवाड़ा 31.9 15.3 कोकरनाग 27.7 15.0 गुलमर्ग 20.0 10.0

तापमान डिग्री सेल्सियस में है। 

chat bot
आपका साथी