Jammu Kashmir Weather: इस सप्ताह भी गर्मी से बचे रहेंगे, शाम तक हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग के उपनिदेशक डा. मुख्तार ने बताया कि 17 व 18 मई को मौसम में थोड़ी सी बेहतरी आएगी लेकिन 19 और 20 मई को मौसम के मिजाज फिर से तीखे हो जाएंगे और इस बीच अधिकांश इलाकों में तेज आंधी गर्ज के साथ भारी बारिश व ओलावृष्टि होगी।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 01:06 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 01:06 PM (IST)
Jammu Kashmir Weather: इस सप्ताह भी गर्मी से बचे रहेंगे, शाम तक हल्की बारिश की संभावना
गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 13.5, न्यूनतम 3.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

जम्मू, जागरण संवाददाता: पश्चिमी विक्षोभ का दबाव कम होने लगा है लेकिन अभी भी मौसम की अठखेलियां जारी हैं। अगले दो दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद फिर से पश्चिमी विक्षोभ का दबाव बनता दिख रहा है। जिसके चलते एक बार फिर से मौसम के मिजाज बिगडे़गे।

रविवार को जम्मू संभाग के अधिकतम क्षेत्रों में धूप खिली हुई है। बीच-बीच में बादल छाए हुए लेकिन शाम तक हल्की बारिश की संभावना बनने लगी है।।पिछले 24 घंटों में कश्मीर के अधिकतर क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई।श्रीनगर में 3.0, पहलगाम में 5.6, कुपवाड़ा में 0.4, गुलमर्ग में 2.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। शनिवार को खिली धूप के बाद रात के तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी हुई है।

न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।इस वर्ष अभी तक मई महीने में अधिकतम समय तापमान सामान्य से नीचे ही रहा है। कुछ दिन ही तापमान बढ़ा था लेकिन जल्द ही पश्चिमी विक्षोभ के चलते पारा सामान्य से नीचे आ गया। मौसम सुहावना हो गया है।इस समय पूरे जम्मू-कश्मीर में तापमान सामान्य से नीचे ही चल रहा है। अमूमन मई महीने इन दिनों गर्म हवा के थपेड़े परेशान कर रहे होते थे।घरों से निकलना मुश्किल होता था लेकिन आजकल लोग ठंडी हवा का लुत्फ उठा रहे हैं।

अभी तक कूलर, ऐसी लगाने की भी जरूरत नहीं है।पश्चमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते बीते चार दिनों से वादी के अधिकांश इलाकों में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के उपनिदेशक डा. मुख्तार अहमद ने बताया कि 17 व 18 मई को मौसम में थोड़ी सी बेहतरी आएगी लेकिन 19 और 20 मई को मौसम के मिजाज फिर से तीखे हो जाएंगे और इस बीच अधिकांश इलाकों में तेज आंधी, गर्ज के साथ भारी बारिश व ओलावृष्टि होगी।उन्होंने कहा कि 21 मई से मौसम में सुधार आना शुरू हो जाएगा।

रविवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 35.2, न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल का अधिकतम तापमान 24.0, न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा। बटोत का अधिकतम तापमान 23.8, न्यूनतम 13.4, कटड़ा का अधिकतम तापमान 31.5, न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भद्रवाह का अधिकतम तापमान 25.3, न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

लेह का अधिकतम तापमान 14.6, न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस रहा।कारगिल का अधिकतम तापमान 21.9, न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 24.0, न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। काजीगुंड में अधिकतम तापमान 24.0, न्यूनतम तापमान 9.4, पहलगाम का अधिकतम तापमान 20.1, न्यूनतम तापमान 6.4, कुपवाड़ा का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 8.4, कुकरनाग में अधिकतम तापमान 23.4, न्यूनतम 8.0 जबकि गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 13.5, न्यूनतम 3.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

chat bot
आपका साथी