Jammu Kashmir Weather: जम्मू व कश्मीर संभाग के कुछ क्षेत्रों में आज शाम फिर हल्की बारिश की संभावना

Jammu Kashmir Weather Update लेह का अधिकतम तापमान 18.9 न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा। कारगिल का अधिकतम तापमान 23.4 न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 28.2 न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Sat, 05 Jun 2021 10:46 AM (IST) Updated:Sat, 05 Jun 2021 10:46 AM (IST)
Jammu Kashmir Weather: जम्मू व कश्मीर संभाग के कुछ क्षेत्रों में आज शाम फिर हल्की बारिश की संभावना
जम्मू का अधिकतम तापमान 34.4, न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू, जागरण संवाददाता: मई महीना राहत भरा निकल जाने के बाद जून का पहला सप्ताह भी अच्छा निकल गया है। आज पांचवें दिन भी अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे ही बना हुआ है। अमूमन जून में गर्मी इतनी ज्यादा रहती है कि घरों से निकलना मुश्किल होता है।

सुबह से धूप परेशान करने लगती है तो दोपहर होते-होते लू के थपेडे़ बेहाल करते थे लेकिन इस बार मई महीने में मात्र दो दिन ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर गया। बीच-बीच में बारिश का सिलसिला भी लगा रहा।मई के तीसरे सप्ताह में गर्मी बढ़ते देख लगने लगा था कि अब जल्द ही गर्मी प्रकोप शुरू हो जाएगा लेकिन अभी तक जून भी राहत भरा बना हुआ है।

आज शनिवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। बादलों के बीच मौसम हल्का उमस भरा बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर अनुसार शाम तक बादल और घने हो जांएगे। कश्मीर संभाग के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की भी संभावना है।

जम्मू का अधिकतम तापमान 34.4, न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल का अधिकतम तापमान 28.4, न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा। बटोत का अधिकतम तापमान 26.5, न्यूनतम तापमान 16.4, कटड़ा का अधिकतम तापमान 32.8, न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भद्रवाह का अधिकतम तापमान 27.2, न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

लेह का अधिकतम तापमान 18.9, न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा। कारगिल का अधिकतम तापमान 23.4, न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 28.2, न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। काजीगुंड का अधिकतम तापमान 27.4, न्यूनतम तापमान 15.4, पहलगाम का अधिकतम तापमान 22.6, न्यूनतम तापमान 8.1, कुपवाड़ा का अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 14.2, कुकरनाग का अधिकतम तापमान 26.4, न्यूनतम 14.9 जबकि गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 18.3, न्यूनतम 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 

chat bot
आपका साथी