Jammu Kashmir Weather: लंबे अर्से बाद तापमान हुआ सामान्य, 12 मई तक जारी रहेगी मौसम की अठखेलियां

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार अगले चौबीस घंटों के दौरान भी वादी के अधिकांश इलाकों में बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। जम्मू संभाग में बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना बनती दिख रही है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 01:49 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 01:49 PM (IST)
Jammu Kashmir Weather: लंबे अर्से बाद तापमान हुआ सामान्य, 12 मई तक जारी रहेगी मौसम की अठखेलियां
मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान भी वादी के अधिकांश इलाकों में बारिश की संभावना जताई है।

जम्मू, जागरण संवाददाता: पश्चिमी विक्षोभ का दबाव लगातार बना हुआ है। कुछ क्षेत्रों में बारिश और बादल छाए रहने के बाद शुक्रवार सुबह से ही उमस भरा मौसम बना हुआ है। कश्मीर संभाग के अलावा भद्रवाह, बटोत, बनिहाल आदि क्षेत्रों में मौसम सुहावना बना हुआ है। रात को बादल छाए रहने के बाद न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री के बीच बढ़ोतरी हुई है। पूरे जम्मू-कश्मीर में अधिकतम तापमान लंबे अर्से बाद सामान्य से नीचे आ गया है। जम्मू में दिन भर बादल छाए रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार अगले चौबीस घंटों के दौरान भी वादी के अधिकांश इलाकों में बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। जम्मू संभाग में बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना बनती दिख रही है। शुक्रवार को वादी में मौसम के उतार चढ़ाव का सिलसिला बना रहेगा। वादी के उच्च पर्वतीय इलाकों में हल्की बूंदाबांदी जबकि निचले इलाकों में रूक-रूक कर हल्की बारिश होती रही।

उधर दोपहर बाद उत्तरी कश्मीर के कई इलाकों जिनमें कुपावाड़ा, हंदवाड़ा व बारामूला जिलों के कुछ इलाके शामिल हैं, में तेज आंधी के साथ ओलावृष्टि भी हुई। इधर श्रीनगर व इसके साथ सटे इलाकों में दिनभर मौसम शुष्क रहा।अलबत्ता आसमान घने बादलों से ढका रहा। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान भी वादी के अधिकांश इलाकों में बारिश की संभावना जताई है।

जम्मू का अधिकतम तापमान 35.6, न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल का अधिकतम तापमान 24.7, न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बटोत का अधिकतम तापमान 25.1, न्यूनतम 11.4, कटड़ा का अधिकतम तापमान 32.1, न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भद्रवाह का अधिकतम तापमान 20.4, न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह का अधिकतम तापमान 18.8, न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस रहा। कारगिल का अधिकतम तापमान 20.0, न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

श्रीनगर का अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। काजीगुंड में अधिकतम तापमान 22.4, न्यूनतम तापमान 11.0, पहलगाम में अधिकतम तापमान 20.6, न्यूनतम 7.4, कुपवाड़ा में अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 8.0, कुकरनाग में अधिकतम तापमान 22.8, न्यूनतम 9.8 जबकि गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 12.0, न्यूनतम 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पहलगाम में 1.0 एमएम बारिश दर्ज की गई। श्रीनगर में हल्की बूंदाबांदी, कुकरनाग में 0.6, गुलमर्ग में 1.2, भद्रवाह में 5.9, बनिहाल में 9.2 एमएम, बटोत में 8.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। 

chat bot
आपका साथी