Jammu Kashmir Weather: आज कश्मीर में हो सकती है हल्की बर्फबारी, शीतलहर का प्रकोप जारी

श्रीनगर का न्यूनतम तापमान कल के मुकाबले में हल्की गिरावट आई।न्यूनतम तापमान -7.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।पूरे कश्मीर में अभी न्यूनतम तापमान माइनस में चल रहा है।वहीं भद्रवाह का न्यूनतम तापमान भी माइनस में चल रहा है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Sat, 30 Jan 2021 12:09 PM (IST) Updated:Sat, 30 Jan 2021 12:09 PM (IST)
Jammu Kashmir Weather: आज कश्मीर में हो सकती है हल्की बर्फबारी, शीतलहर का प्रकोप जारी
भद्रवाह का अधिकतम तापमान 13.3, न्यूनतम तापमान -2.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

जम्मू, जागरण संवाददाता: कश्मीर में भारी ठंड का काल चिल्लेकलां शनिवार को संपन्न हो रहा है लेकिन शीतलहर अभी भी बेहाल कर रही है। हालांकि जम्मू में भुग्गे के व्रत के बाद ठंड कम हो जाती है। जिसके आसार अभी से दिख रहे हैं। जम्मू में धूप खिली हुई है तो कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप जारी है।मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार शनिवार को कश्मीर में हल्की बारिश बर्फबारी के आसार हैं।

2 जनवरी से फिर से पश्चिमी विक्षोभ का दवाब बनता दिख रहा है।3 जनवरी को उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बर्फबारी एवं बारिश की संभावना है।इस बारिश के कुछ दिनों बाद मौसम में बदलाव आने लगेगा। कश्मीर का मौसम भी हल्का राहत भरा हो जाएगा।

चिल्ले कलां की समाप्ति के साथ ही 20 दिनों के लिए चिल्ले खुर्द शुरू हो जाएगा। इन दिनों में पिछले 40 दिनों के मुकाबले सर्दी कम होने लगेगी।अभी भी कश्मीर में तापमान सामान्य से काफी नीचे चल रहा है। लोग धूप निकलने का बेसब्री सेइंतजार कर रहे हैं लेकिन यहां जल्द अच्छे धूप निकलने के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा।

श्रीनगर का न्यूनतम तापमान कल के मुकाबले में हल्की गिरावट आई।न्यूनतम तापमान -7.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।पूरे कश्मीर में अभी न्यूनतम तापमान माइनस में चल रहा है।वहीं भद्रवाह का न्यूनतम तापमान भी माइनस में चल रहा है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान भी माइनस में चल रहा है।गुलमर्ग का अधिकतम तापमान -2.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान -10.0 डिग्री सेल्सियस रहा। घाटी के प्रवेश द्वार काजीगुंड का न्यूनतम तापमान -8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस रहा।पहलगाम का अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान -12.5 डिग्री सेल्सियस रहा। कुकरानाग का अधिकतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान -10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू का अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा।बनिहाल का अधिकतम तापमान 11.0 जबकि न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस रहा। बटोत का अधिकतम तापमान 13.2, न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस रहा। कटड़ा का अधिकतम तापमान 17.6, न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा। भद्रवाह का अधिकतम तापमान 13.3, न्यूनतम तापमान -2.3 डिग्री सेल्सियस रहा। 

chat bot
आपका साथी