Jammu Kashmir Weather: अगले चौबीस घंटों में आंशिक बादलों के साथ कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी के आसार

Jammu Kashmir Weather Update जम्मू का अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। फिलहाल जम्मू संभाग में बारिश के आसार कम हैं। धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी होगी। लोगों को सर्दी से राहत मिलेगी।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Tue, 09 Feb 2021 10:10 AM (IST) Updated:Tue, 09 Feb 2021 12:25 PM (IST)
Jammu Kashmir Weather: अगले चौबीस घंटों में आंशिक बादलों के साथ कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी के आसार
दिन के समय मौसम राहत भरा रह रहा है।

जम्मू, जागरण संवाददाता: संभाग में अगले चौबीस घंटों के दौरान आंशिक बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। उसके बाद 12 फरवरी तक मौसम शुष्क ही रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार जम्मू संभाग में आज मंगलवार को मुख्यता आसमान साफ रहेगा लेकिन कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। पिछले तीन दिनों से जम्मू में खिली धूप के कारण लोगों को ठंड से राहत मिली। सुबह-शाम ठंड अभी भी बरकरार है। दिन के समय मौसम राहत भरा रह रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार अभी अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहेगा। सोमवार को श्रीनगर का अधिकतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।जम्मू में अधिकतम तापमान बढ़ने का सिलसिला जारी है।जम्मू का अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया।कश्मीर और लद्दाख में कड़ाकेदार ठंड परेशान कर रही है। दोपहर को हल्की धूप के साथ शीतलहर का प्रकोप परेशान कर रहा है।

लद्दाख के लेह शहर में रात का न्यूनतम तापमान -12.2, कारगिल का तापमान शून्य से 15.3 और द्रास का न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।पहलगाम में तापमान शून्य से नीचे -2.2 और गुलमर्ग में शून्य से नीचे -3.5 कम नीचे गिर गया।काजीगुंड का अधिकतम तापमान 11.7, न्यूनतम तापमान -4.3 डिग्री सेल्सियस रहा। कुपवाड़ा का अधिकतम तापमान 13.7 जबकि न्यूनतम तापमान -1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।कुकरनाग का अधिकतम तापमान 9.8 जबकि न्यूनतम तापमान -2.5 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग का अधिकतम 7.0, न्यूनतम तापमान -3.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

जम्मू का न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल का अधिकतम तापमान 21.6, न्यूनतम तापमान 2.2, बटोत का अधिकतम तापमान 20.9, न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रहा। कटड़ा का अधिकतम तापमान 22.2, न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा। भद्रवाह का अधिकतम तापमान 22.0 न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा।  

chat bot
आपका साथी