Jammu Kashmir Weather: कोहरे की आगोश में जम्मू, 20 तक शुष्क रहेगा मौसम

Jammu Kashmir Weather भीषण शीतलहर के हालात के बीच भीषण ठंड पड़ रही है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में अधिकतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई। श्रीनगर में शून्य से -8.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 12:13 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 12:13 PM (IST)
Jammu Kashmir Weather: कोहरे की आगोश में जम्मू, 20 तक शुष्क रहेगा मौसम
जम्मू में सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है।ठंड के बीच घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है।

जम्मू, जागरण संवाददाता: शीतलहर के बीच न्यूनतम तापमान लगातार गिरता ही जा रहा है। पूरे कश्मीर संभा में तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। लद्दाख में जमा देने वाली ठंड पड़ रही है तो जम्मू को कोहरे ने अपने आगोश में ले रखा है।

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार कश्मीर में 20 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि पहले विभाग ने 18 और 19 जनवरी को बर्फबारी की भविष्यवाणी की थी।लेकिन अब पूर्वानुमान जारी मौसम 20 जनवरी तक शुष्क रहने की भविष्यवाणी की गई है।हालांकि अलग-अलग स्थानों पर हल्की बर्फ हो सकती है।

भीषण शीतलहर के हालात के बीच भीषण ठंड पड़ रही है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में अधिकतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई। श्रीनगर में शून्य से -8.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। जिससे डल झील सहित कई जलस्रोत जमे हुए हैं। बारामूला में स्की-रिसॉर्ट गुलमर्ग में रात का तापमान शून्य से -5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पहलगाम का न्यूनतम तापमान -9.4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है।कुपवाडाका न्यूनतम तापमान-6.8, कुकरनाग का न्यूनतम तापमान -8.7, गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान -5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।जम्मू संभाग में भद्रवाह की रात सबसे ठंडी रही न्यनूतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है।ठंड के बीच घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। 

chat bot
आपका साथी