Jammu Kashmir Weather: सोमवार तक बीच-बीच में होती रहेगी गर्ज के साथ बारिश, तापमान में आई गिरावट

जम्मू संभाग के कुछ क्षेत्रों में हुई बारिश के बाद हवा कुछ ठंडी हुई। दिन में कुछ क्षेत्रों में तो करीब घंटा भर तेज बारिश हुई लेकिन पुल की दूसरी तरफ लोग बारिश का इंतजार ही करते रहे।सोमवार तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Sun, 22 Aug 2021 11:54 AM (IST) Updated:Sun, 22 Aug 2021 11:55 AM (IST)
Jammu Kashmir Weather: सोमवार तक बीच-बीच में होती रहेगी गर्ज के साथ बारिश, तापमान में आई गिरावट
पिछले कुछ दिनों से लगातार मौसम शुष्क बना हुआ था।

जम्मू, जागरण संवाददाता: उमस और चुभन भरी गर्मी से बेहाल लोगों को शनिवार को हुई बारिश के बाद हल्की राहत मिली है। शुक्रवार रात को हुई हल्की बारिश के बाद रात के तापमान में हल्की गिरावट आई तो शनिवार दिन में कुछ स्थानों पर हुई जोरदार बारिश के बाद दिन के तापमान में भी दो से चार डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट आई है।

जम्मू संभाग के कुछ क्षेत्रों में हुई बारिश के बाद हवा कुछ ठंडी हुई। दिन में कुछ क्षेत्रों में तो करीब घंटा भर तेज बारिश हुई लेकिन पुल की दूसरी तरफ लोग बारिश का इंतजार ही करते रहे।मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार सोमवार तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। कई स्थानों पर गर्ज के साथ बारिश के आसार हैं।

शुक्रवार को लगभग पूरे जम्मू कश्मीर में हल्की बारिश हुई। बारिश तो ज्यादा नहीं हुई लेकिन गर्मी से बेहाल लोगों को जरूर हल्की राहत मिली। शनिवार की सुबह भी मौसम राहत भरा बना रहा। दोपहर को घने बादल छाए और करीब दो बजे से तीन बजे तक झमाझम बारिश हुई।उसके बाद फिर से तेज धूप निकली लेकिन फिर भी चुभन भरी गर्मी से हल्की राहत रही।शाम और रात को भी मौसम के बदले मिजाज का सुखद अहसास हुआ।मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार दक्षिणी पश्चिमी मानसून सोमवार तक सक्रीय रहेगा। उसके बाद दो दिन मौसम साफ रहने के बाद फिर से बारिश की संभावना है।

पिछले कुछ दिनों से लगातार मौसम शुष्क बना हुआ था। जिसके चलते पूरे जम्मू कश्मीर में तापमान में बढ़ोतरी हुई है। चुभन भरी गर्मी के बीच उमस बेहाल कर रही थी। दिन की गर्मी ही नहीं बढ़ती उमस ने रात का चैन भी छीन लिया था लेकिन शुक्रवार को कुछ स्थानों पर हुई हल्की बारिश के बाद मौसम के मिजाज कुछ बदले हैं। सुबह हवा में हल्की ठंडक महसूस की गई।

कहा रहा कितना तापमान जम्मू 33.0 24.8 बनिहाल 29.4 14.4 बटोत 27.0 16.7 कटड़ा 30.9 22.2 भद्रवाह 28.5 17.2 श्रीनगर 30.7 16.4 काजीगुंड 29.0 13.7 पहलगाम 26.6 11.7 कुपवाड़ा 32.1 15.3 कोकरनाग 28.7 13.5 गुलमर्ग 21.0 11.0 लेह 23.5 13.2

तापमान डिग्री सेल्सियस में है।

chat bot
आपका साथी