Jammu Kashmir Weather: झमाझमा बारिश ने बदले मौसम के मिजाज, 24 घंटों में फिर बारिश की संभावना

मौसम के बदले मिजाज के बीच पूरे जम्मू-कश्मीर का तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है।वहीं मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार अगले अगले 24 घंटों के दौरान वादी में अधिकांश इलाकों में बारिश की संभावना है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 11:26 AM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 11:26 AM (IST)
Jammu Kashmir Weather: झमाझमा बारिश ने बदले मौसम के मिजाज, 24 घंटों में फिर बारिश की संभावना
30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

जम्मू, जागरण संवाददाता : जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग समय हुई बारिश ने मई में फरवरी की ठंड का अहसास करवाया। रात को हुई बारिश के बाद वीरवार सुबह भी कई स्थानों पर बारािश तो कई स्थानों पर अभी भी बादल छाए हुए हैं। बुधवार को हुई झमाझम बारिश के बादपूरे जम्मू कश्मीर में तापमान सामान्य से नीचे आ गया है।

मई में अकसर यहां लोग गर्मी और लू से परेशान होते हैं लेकिन इस बार अभी तक तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है और रात को कूलर, ऐसी लगाने की भी जरूरत नहीं है। लोग मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं। मौसम के बदले मिजाज के बीच पूरे जम्मू-कश्मीर का तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है।वहीं मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार अगले अगले 24 घंटों के दौरान वादी में अधिकांश इलाकों में बारिश की संभावना है। हीं जम्मू, पुंछ, राजौरी, कठुआ, रामबन रियासी आदि क्षेत्रों में बारिश तो कुछ में बादल छाए रहेंगे। 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

पिछले 24 घंटों में जम्मू में सबसे ज्यादा 31.8 एमएम बारिश दर्ज की गई वहीं बनिहाल में 8.6 एमएम, बटोत में 5.6 एमएम, भद्रवाह में 10.4 एमएम, कटड़ा में 4.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। कश्मीर संभाग में काजीगुंड में 9.4 एमएम, कुकरनाग में 3.3 एमएम, पहलगाम में 13.8 एमएम, कुपवाड़ा में 1.3, गुलमर्ग में 13.0 एमएम, श्रीनगर में 10.1 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला लगातार बना हुआ है।

जम्मू का अधिकतम तापमान 33.5, न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल का अधिकतम तापमान 25.1, न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस रहा। बटोत का अधिकतम तापमान 23.8, न्यूनतम 10.2, कटड़ा का अधिकतम तापमान 31.2, न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भद्रवाह का अधिकतम तापमान 21.4, न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

लेह का अधिकतम तापमान 17.6, न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा।कारगिल का अधिकतम तापमान 18.5, न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 22.7, न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। काजीगुंड में अधिकतम तापमान 21.8, न्यूनतम तापमान 9.4, पहलगाम में अधिकतम तापमान 18.3, न्यूनतम तापमान 7.3, कुपवाड़ा का अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 7.3, कुकरनाग में अधिकतम तापमान 17.4, न्यूनतम 8.5 जबकि गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 13.0, न्यूनतम 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 

chat bot
आपका साथी