Jammu Kashmir Weather: फरवरी की गर्मी ने तोडे़ पिछले 73 वर्ष के रिकार्ड, जम्मू का न्यूनतम-कश्मीर का अधिकतम तापमान बराबर चल रहा

Jammu Kashmir Weather जम्मू में तो दिन की गर्मी पसीने छुड़ाने लगी है। कश्मीर में न्यूनतम तापमान भी पिछले कुछ दिनों से सामान्य से ऊपर ही चल रहा है।जम्मू के तापमान में 2.1 डिग्री सेलसियस रिकार्ड किया गया था। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 12:37 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 12:37 PM (IST)
Jammu Kashmir Weather: फरवरी की गर्मी ने तोडे़ पिछले 73 वर्ष के रिकार्ड, जम्मू का न्यूनतम-कश्मीर का अधिकतम तापमान बराबर चल रहा
श्रीनगर का अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।

जम्मू, जागरण संवाददाता: जम्मू की फरवरी महीने की गर्मी ने पिछले 74 वर्षो का रिकार्ड तोड़ दिया है। इससे पहले वर्ष 1947 में तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था।वहीं कश्मीर में भी अधिकतम तापमान में रिकार्ड बढ़ोतरी हुई है।मौसम विभाग अनुसार 21 फरवरी 2006 को जम्मू का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। कश्मीर में भी अधिकतम तापमान ने पिछले 48 वर्षो का रिकार्ड तोड़ा है। इन दिनों जम्मू का न्यूनतम और कश्मीर का अधिकतम तापमान बराबर चल रहे हैं।

इस समय पूर जम्मू-कश्मीर में तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। जम्मू में तो दिन की गर्मी पसीने छुड़ाने लगी है। कश्मीर में न्यूनतम तापमान भी पिछले कुछ दिनों से सामान्य से ऊपर ही चल रहा है।जम्मू के तापमान में वीरवार को 2.1 डिग्री सेलसियस रिकार्ड किया गया था। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार आज शाम से बादल छाने लगेंगे। कई स्थानों पर बारिश के आसार हैं। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना है।हालांकि अभी धूप निकली हुई है।

पिछले 24 घंटों में काजीगुंड में 1.2, पहलगाम में 3.5, कुपवाड़ा में 0.8, गुलगर्म में 2.8 एमएम जबकि श्रीनगर में हल्की बूंदाबांदी हुई। जम्मू संभाग के बनिहाल में 4.4, बटोत में 0.6, भद्रवाह में 1.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। श्रीनगर का न्यूनतम तापमान 8.0, काजीगुंड 5.7, पहलगाम 3.0 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान -0.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

जम्मू का न्यूनतम तापामन 16.3, बनिहाल का न्यूनतम तापमान 7.1, बटोत का न्यूनतम तापामन 8.8, कटड़ा का न्यूनतम तापमान 16.8, भद्रवाह का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

chat bot
आपका साथी