Jammu Kashmir Weather : इस सप्ताह भी बना रहेगा शुष्क मौसम, फिलहाल बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं

बर्फबारी के दौरान सड़कों और गलियों से तत्काल बर्फ हटाने व जल निकासी को सुनिश्चित बनाने के लिए प्रत्येक जिले में एक नियंत्रण कक्ष बनाएगा। पिछले दिनों कुछ क्षेत्रों में हुई बर्फबारी और बारिश के बाद ठंड में बढ़ाेतरी हुई है। न्यूनतम तापमान गिरा है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 12:49 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 12:49 PM (IST)
Jammu Kashmir Weather : इस सप्ताह भी बना रहेगा शुष्क मौसम, फिलहाल बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं
सुबह की आर्द्रता 80-90 फीसदी और शाम की आर्द्रता 65-75 फीसदी के बीच रह सकती है।

जम्मू, जागरण संवाददाता : पिछले दिनों कश्मीर के कुछ उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बाद पूरे कश्मीर संभाग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे आ गया है। पिछले करीब महीने भर से ही कई बार न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे रहा लेकिन बीच में बादल छाए रहने के बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई थी।बारिश और बर्फबारी के बाद फिर से न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे आ गया है।उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी और कुछ निचले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बाद पिछले महीने से जारी शुष्क मौसम का दौर समाप्त हुआ था लेकिन इस सप्ताह भी बारिश और बर्फबारी के आसार कम ही हैं।

जम्मू में पिछले महीने से लगातार मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन में धूप खिली रहने से अधिकतम तापमान सामान्य बना हुआ है लेकिन न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। पूरे कश्मीर में इन दिनों न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। जम्मू संभाग में बनिहाल को छोड़ दूसरे सभी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस से नीचे ही चल रहा है।लेह, द्रास, कारगिल में रात को कड़ाके की ठंड पड रही है।अभी आने वाले दिनों में तापमान और गिरेगा।

कश्मीर में फिलहाल इस सप्ताह बर्फबारी के आसार नहीं दिख रहे हैं लेकिन प्रशासन ने हिमपात के दौरान किसी भी आपात परिस्थिति से निपटने के लिए प्रशासन तेजी से तैयारियों में जुुटा हुआ है। बर्फबारी के दौरान सड़कों और गलियों से तत्काल बर्फ हटाने व जल निकासी को सुनिश्चित बनाने के लिए प्रत्येक जिले में एक नियंत्रण कक्ष बनाएगा। पिछले दिनों कुछ क्षेत्रों में हुई बर्फबारी और बारिश के बाद ठंड में बढ़ाेतरी हुई है। न्यूनतम तापमान गिरा है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में भी कमी आएगी।

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 21 से 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इस अवधि के दौरान हवा उत्तर पूर्व से दक्षिण पूर्व दिशा की ओर 1 किमी प्रति घंटा की औसत गति से चल सकती है। इस अवधि के दौरान सुबह की आर्द्रता 80-90 फीसदी और शाम की आर्द्रता 65-75 फीसदी के बीच रह सकती है।

उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। लेह का न्यूनतम तापमान -7.9 डिग्री सेल्सियस रहा। कारगिल में न्यूनतम तापमान -6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां कितना रहा तापमान :

स्थान अधिकतम न्यूनतम जम्मू 24.2 9.0 कटड़ा 20.4 8.5 बनिहाल 19.8 -0.2 भद्रवाह 16.0 0.8 बटोत 17.7 3.9 श्रीनगर 12.5 -2.1 गुलमर्ग 5.2 -5.8 पहलगाम 9.8 -4.9 काजीकुंड 12.0 -2.1 कुपवाड़ा 14.3 -2.4 कुकरनाग 10.8 -2.4 लेह 2.3 -7.9 कारगिल 4.9 -6.8 

chat bot
आपका साथी