Jammu Kashmir Weather: भद्रवाह, बटोत, कटड़ा, रामनगर, कठुआ में हुई बारिश के बाद हल्की राहत

मानसून पहले ही राह भटक चुके हैं और काफी देरी से पहुंचने की संभावना है। हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 13 जून को ही मानसून के जम्मू-कश्मीर लद्दाख में दस्तक देने की जानकारी साझा की थी लेकिन अब कहा जा रहा है कि 10 जुलाई को मानसून दिल्ली पहुंचेगा।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Thu, 08 Jul 2021 12:11 PM (IST) Updated:Thu, 08 Jul 2021 12:11 PM (IST)
Jammu Kashmir Weather: भद्रवाह, बटोत, कटड़ा, रामनगर, कठुआ में हुई बारिश के बाद हल्की राहत
गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 21.0, न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

जागरण संवाददाता, जम्मू : बढ़ते मानसून के इंतजार के बीच गर्मी और उमस बेहाल कर रही है।लेकिन बुधवार रात को बटोत, भद्रवाह, कटड़ा, ऊधमपुर, कठुआ, कटड़ा आदि क्षेत्रों में हुई बारिश से हल्की राहत मिली है।रात को मौसम सामान्य रहा तो वीरवार सुबह भी मौसम राहत भरा बना हुआ है।

दोपहर होते-होते गर्मी फिर से बढ़ने लगी है।मौसम के उतार चढ़ाव के बीच मानूसन का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। हालांकि मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार 9 जुलाई से जम्मू में 10 जुलाई को कश्मीर में धूल भरी आंधी के बीच गर्ज के साथ बारिश के आसार बने हुए हैं।अभी गर्मी और उमस से जल्द राहत मिलने के भी आसार नहीं दिख रहे।

मानसून पहले ही राह भटक चुके हैं और काफी देरी से पहुंचने की संभावना है। हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर ने 13 जून को ही मानसून के जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में दस्तक देने की जानकारी साझा की थी लेकिन अब कहा जा रहा है कि 10 जुलाई को मानसून दिल्ली पहुंचेगा।

वहीं जम्मू में भी अब बारिश के आसार 9-11 जुलाई को ही बनते दिख रहे हैं।कुछ क्षेत्रों में हुई बारिश के बाद जम्मू संभाग के न्यूनतम तापमान में भी हल्की गिरावट आई है। जम्मू का न्यूनतम तापमान 25.4, कटड़ा का न्यूनतम तापमान 22.4, श्रीनगर का अधिकतम 32.1, न्यूनतम तामपान 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 21.0, न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

पिछले 24 घंटों में कटड़ा में 2.4, बटोत में 4.8, कटड़ा में 2.1, गुलमर्ग में 0.6, पहलगाम में 6.4, काजीगुंड में 0.2 एमएम बारिश दर्ज की गई।

कहां कितना रहा तापमान

स्थान अधिकतम न्यूनतम

जम्मू 39.8 25.4 बनिहाल 32.0 14.4 बटोत 30.8 15.2 कटड़ा 36.8 22.4 भद्रवाह 29.0 13.9 श्रीनगर 32.1 17.8 काजीगुंड 28.8 13.8 पहलगाम 27.3 10.7 कुपवाड़ा 32.5 14.4 कोकरनाग 29.2 14.5 गुलमर्ग 21.0 11.0 लेह 25.5 11.8 कारगिल 30.4 14.4

तापमान डिग्री सेल्सियस में 

chat bot
आपका साथी