Jammu Kashmir Weather: बारिश के बाद इस सप्ताह गर्मी से राहत, धूल भरी आंधी और बारिश की संभावना

मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते 3 मई से मौसम के मिजाज बदले हुए हैं। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 9 मई तक जारी रहेगा। इस दौरान वादी के अधिकांश इलाकों में सामान्य से भारी बारिश हो सकती है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 12:40 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 12:40 PM (IST)
Jammu Kashmir Weather: बारिश के बाद इस सप्ताह गर्मी से राहत, धूल भरी आंधी और बारिश की संभावना
जम्मू में हल्के से घने बादल छाए रहने की संभावना जताई है।

जम्मू, जागरण संवाददाता: जम्मू-कश्मीर के कुछ क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों में हुई बारिश के बाद मौसम राहत भरा हो गया है। न्यूनतम तापमान में दो से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है।जिस से रात के बढ़ते तापमान पर अंकुश लगा और रात का मौसम काफ सुहावना बना हुआ है।

वहीं बुधवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं जिसके चलते धूप से राहत है। इसके चलते दिन के तापमान में भी हल्की गिरावट की संभावनपा बनी हुई है।मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार इस सप्ताह बादल छाए रहेंगे। धूल भरी आंधी और बारिश की संभावना है जिसके चलते इस सप्ताह भी गर्मी से राहत बनी रहेगी।

पिछले 24 घंटों में जम्मू संभाग में कटड़ा में सबसे ज्यादा 19.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। बटोत में 13.6 एमएम, भद्रवाह मं 12.4 एमएम, बनिहाल में 10.0 एमएम बारिश दर्ज की गई।जम्मू में हल्की बूंदाबांदी हुई और 0.9 एमएम बारिश दर्ज की गई।श्रीनगर में हल्की बूंदाबांदी हुई। काजीगुंड में 3.2 एमएम, कुपवाड़ा में 6.0 एमएम, कुकरनाग में 6.4 एमएम, गुलमर्ग में सबसे ज्यादा 22.4 एमएम बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते 3 मई से मौसम के मिजाज बदले हुए हैं। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 9 मई तक जारी रहेगा। इस दौरान वादी के अधिकांश इलाकों में सामान्य से भारी बारिश हो सकती है। मंगलवार को विक्षोभ ने अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया था और तड़के से ही वादी के उच्च पर्वतीय इलाकों में बारिश शुरू हो गई। जो दिनभर रुक-रुक कर जारी रही। श्रीनगर समेत वादी के निचले इलाकों में तो मौसम शुष्क रहा लेकिन इन इलाकों में दिनभर आसमान घने बादलों से ढका रहा और रात को बारिश हुई। बुधवा को कश्मीर में गर्ज के साथ बारिश जबकि जम्मू में हल्के से घने बादल छाए रहने की संभावना जताई है।

जम्मू का अधिकतम तापमान 34.2, न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल का अधिकतम तापमान 23.4, न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बटोत का अधिकतम तापमान 23.3, न्यूनतम 11.2, कटड़ा का अधिकतम तापमान 27.0, न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।भद्रवाह का अधिकतम तापमान 19.7, न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह का अधिकतम तापमान 20.3, न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस रहा। कारगिल का अधिकतम तापमान 22.8, न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

श्रीनगर में आज दिन का अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।काजीगुंड में अधिकतम तापमान 23.4, न्यूनतम तापमान 10.8, पहलगाम में अधिकतम तापमान 21.8, न्यूनतम 9.0, कुपवाड़ा में अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 11.2, कुकरनाग में अधिकतम तापमान 22.6, न्यूनतम 6.4 जबकि गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 16.5, न्यूनतम 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 

chat bot
आपका साथी