Jammu Kashmir Weather: कश्मीर में बारिश के बाद मौसम ने फिर करवट बदली, 23 से 25 फरवरी को बारिश होने का अनुमान

जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भी 23 से 25 फरवरी को बारिश होने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते 26 फरवरी से बारिश और बर्फबारी होने की आशंका है और 26 से 28 फरवरी को गरज के साथ बारिश हो सकती है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Tue, 23 Feb 2021 12:26 PM (IST) Updated:Tue, 23 Feb 2021 12:26 PM (IST)
Jammu Kashmir Weather: कश्मीर में बारिश के बाद मौसम ने फिर करवट बदली, 23 से 25 फरवरी को बारिश होने का अनुमान
रात को हुई बारिश के बाद फिर से ठंड बढ़ गई है।

जम्मू, जागरण संवाददाता: कश्मीर में रात को हुई बारिश के बाद मंगलवार सुबह हल्की धूप निकली हुई लेकिन बारिश के बाद ठंड का प्रकोप बना हुआ है। वहीं जम्मू में भी बादलों और सूर्यदेव के बीच लुकाछिपी का खेल जारी है। जम्मू में भी तापमान में हल्की गिरावट आई है।

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर अनुसार आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में गरज के साथ बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। हिमालयी क्षेत्र से आए पश्चिमी विक्षोभ के चलते देश के कई राज्यों में गरज के साथ बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भी 23 से 25 फरवरी को बारिश होने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते 26 फरवरी से बारिश और बर्फबारी होने की आशंका है और 26 से 28 फरवरी को गरज के साथ बारिश हो सकती है।पिछले कुछ दिनों से तेज धूप के चलते मौसम राहत भरा बना हुआ है। कश्मीर में भी पिछले कुछ दिनों से अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर ही चल रहा है।धीरे-धीरे तापमान सामान्य हो रहा था लेकिन रात को हुई बारिश के बाद फिर से ठंड बढ़ गई है।

श्रीनगर में साेमवार को अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा था लेकिन आज दिन केे तापमान में गिरावट आने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। काजीगुंड का न्यूनतम तापमान 4.0, पहलगाम का न्यूनतम तापमान 3.2, कुपवाड़ा का न्यूनतम तापमान 6.2, कुकरनाग का न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

जम्मू का अधिकतम तापमान 25.4 रिकार्ड किया गया था। न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल का न्यूतम तापमान 6.1, बटोत का न्यूनतम तापमान 7.9, कटड़ा का न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

chat bot
आपका साथी