National Ice Hockey: गुलमर्ग के मैदान पर आइस हॉकी में जम्मू-कश्मीर की टीमों को झटके, महिला वर्ग में लद्दाख-पुरुषों में डोगरा स्‍कॉट्स ने दिया झटका

शीतकालीन खेलों का हब बन रहे जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में चल रही राष्ट्रीय महिला और पुरुष आइस हॉकी प्रतिस्पर्धा में जम्मू कश्मीर को झटके लगे। पुरुष और महिला वर्गों में ही सोमवार को जम्मू कश्मीर की टीम को हार का सामना करना पड़ा।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 04:22 AM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 07:38 AM (IST)
National Ice Hockey: गुलमर्ग के मैदान पर आइस हॉकी में जम्मू-कश्मीर की टीमों को झटके, महिला वर्ग में लद्दाख-पुरुषों में डोगरा स्‍कॉट्स ने दिया झटका
राष्ट्रीय आइस हॉकी प्रतियोगिता 22 जनवरी तक गुलमर्ग में चलेगी।

श्रीनगर, राज्य ब्यूरो : देश में शीतकालीन खेलों का हब बन रहे जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में चल रही राष्ट्रीय महिला और पुरुष आइस हॉकी प्रतिस्पर्धा में जम्मू कश्मीर को झटके लगे। पुरुष व महिला दोनों वर्गों में ही सोमवार को जम्मू कश्मीर की टीम को हार का सामना करना पड़ा।

इस प्रतियोगिता का आयोजन जम्मू कश्मीर आइस हाकी एसोसिएशन और राष्ट्रीय आइस हॉकी एसोसिएशन मिलकर कर रहे हैं। यह प्रतियोगिता 22 जनवरी तक चलेगी। देशभर से 16 टीमें इस प्रतिस्पर्धा में हिस्सा ले रही हैं।

प्रतिस्पर्धा के महिला वर्ग में लद्दाख की मजबूत टीम ने पहली बार प्रतिस्पर्धा में उतरी जम्मू कश्मीर की टीम को हर क्षेत्र में बुरी तरह से हरा दिया। लद्दाख ने यह मुकाबला 15-6 के बड़े अंतर से जीता। लद्दाखी लड़कियों के दमखम के आगे जम्मू कश्मीर की टीम नौसिखिया नजर आ रही थी।

पुरुषों के वर्ग में भी जम्मू कश्मीर को हार का सामना करना पड़ा। डोगरा स्कॉट्स ने जम्मू कश्मीर से यह मुकाबला 5-3 के अंतर से जीत लिया। एक अन्य मुकाबले में आइटीबीपी ने महाराष्ट्र को 10-0 से करारी मात दी।

सोमवार को प्रतियोगिता के शुभारंभ से पहले गुलमर्ग में ही पहली जनवरी से 14 जनवरी तक देशभर के खिलाडिय़ों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया था। इसमें देशभर से लगभग 100 खिलाडिय़ों और प्रशिक्षकों ने हिस्सा लिया। जम्मू कश्मीर आइस हॉकी एसोसिएशन के महासचिव के अनुसार गुलमर्ग विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी इनाम उल हक ने इस शिविर का उद्घाटन किया था। जम्मू कश्मीर के ओलंपियन गुल मुस्तफा ने इस शिविर का समापन किया।

आज के मुकाबले- महिला वर्ग

1. लद्दाख बनाम हिमाचल प्रदेश

2. दिल्ली बनाम जम्मू कश्मीर

पुरुष वर्ग

1. सेना बनाम दिल्ली

2. आइटीबीपी बनाम लद्दाख ए

3. लद्दाख बी बनाम महाराष्ट्र

अगले माह होंगे शीतकालीन खेल

गुलमर्ग में फरवरी माह में खेलो इंडिया के तहत राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों का आयोजन किया जा रहा है। पिछले वर्ष पहली बार इस प्रतियोगिता का आयोजन किया था और खेल मंत्री किरण रिजिजू ने गुलमर्ग को शीतकालीन खेलों का हब बनाने का एलान किया था।

chat bot
आपका साथी