Dr. Ambedkar Jayanti : जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आंबेडकर को जयंती पर याद किया

प्रदेश कांग्रेस कमेटी जम्मू कश्मीर ने संविधान निर्माता डा. भीम राव आंबेडकर को उनकी 130 वी जयंती पर याद किया। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय शहीदी चौक जम्मू में आयोजित हुए कार्यक्रम में पार्टी के नेताओं ने देश का संविधान बनाने गरीबों के उत्थान के लिए आंबेडकर के योगदान की सराहना की।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 05:21 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 05:21 PM (IST)
Dr. Ambedkar Jayanti : जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आंबेडकर को जयंती पर याद किया
प्रदेश कांग्रेस कमेटी जम्मू कश्मीर ने संविधान निर्माता डा. भीम राव आंबेडकर को उनकी 130 वी जयंती पर याद किया।

जम्मू, राज्य ब्यूरो। प्रदेश कांग्रेस कमेटी जम्मू कश्मीर ने संविधान निर्माता डा. भीम राव आंबेडकर को उनकी 130 वी जयंती पर याद किया। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय शहीदी चौक जम्मू में आयोजित हुए कार्यक्रम में पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने देश का संविधान बनाने और गरीबों के उत्थान के लिए आंबेडकर के योगदान की सराहना की।

पूर्व मंत्री मुलाराम ने आंबेडकर को याद करते हुए कहा कि देश की आजादी के बाद आंबेडकर देश के पहले कानून मंत्री बने। उन्हें संविधान की ड्राफ्टिंग कमेटी का चेयरमैन बनाया गया था। देश का संविधान विश्व का बेहतर संविधान है। गरीबों के उत्थान के लिए भी आंबेडकर के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपप्रधान और पूर्व मंत्री रमण भल्ला ने कहा कि समाज के गरीब तबके के लोगों के लिए आंबेडकर ने कार्य किया।

उन्होंने लोगों से कहा कि वे समाज और राष्ट्र विरोधी तत्वों से सचेत रहें। पूर्व मंत्री योगेश साहनी ने कहा कि कुछ लोग कांग्रेस के देश के प्रति योगदान को कम करने की कोशिश की जा रही है। देश के स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेकर देश को आजादी दिलाने और देश की आजादी के बाद कांग्रेस ने देश को तरक्की के रास्ते पर आगे ले जाने में अहम भूमिका निभाई है। आंबेडकर को याद करने वालों में कांता भान, मनमोहन सिंह, शिवदेव सिंह, इंदु पवार, हरिसिंह चिब, कृष्ण लाल गुप्ता, शशि शर्मा, मंजीत सिंह जट, सुरेश डोगरा, राजवीर सिंह, संजीव पांडा, विजय शर्मा, सोमनाथ वर्मा व अन्य शामिल हुए। 

chat bot
आपका साथी