Jammu Kashmir: स्टेट फूड सेफ्टी इंडेक्स में 67 अंकों के साथ जम्मू-कश्मीर पहले स्थान पर

वहीं तीस अंक लाइसेंस बनाने और सैंपल उठाने के हैं। यह सबसे अहम वर्ग है। इसमें यह देखा जाता है कि खाद्य पदार्थ बेचने वालों के कितने लोगों के लाइसेंस बनाए गए हैं। कितनों का पंजीकरण किया गया है। कितने सैंपल उठाए गए हें।इसमें जम्मू-कश्मीर को 25 अंक मिले हैं।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 01:45 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 01:45 PM (IST)
Jammu Kashmir: स्टेट फूड सेफ्टी इंडेक्स में 67 अंकों के साथ जम्मू-कश्मीर पहले स्थान पर
बड़े राज्यों में गुजरात 62 अंकों के साथ पहले स्थान पर है।

जम्मू, रोहित जंडियाल : लोगों को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने में केंद्र शासित प्रदेशों में जम्मू-कश्मीर पहले और कुल राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में तीसरे स्थान पर है। फूड स्टैंडर्ड सेफ्टी अथारिटी आफ इंडिया द्वारा साल 2020-21 के लिए जारी फूड सेफ्टी इंडेक्स में यह जानकारी दी गई है।

यह इंडेक्स विभिन्न वगों में राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के प्रदर्शन के आधार पर जारी किया जाता है। इसके बीस अंक फूड सेफ्टी विभाग में मानव संसाधन के रखे गए हैं। प्रदेश में जनसंख्या के लिहाज से कितने फूड सेफ्टी अधिकरी हैं। ट्रिब्यूनल कितने बनाए गए हैं और कुल मामलों में से कितनों का समय पर निपटारा होता है। इसमें जम्मू-कश्मीर को 12 अंक मिले हैं।

वहीं तीस अंक लाइसेंस बनाने और सैंपल उठाने के हैं। यह सबसे अहम वर्ग है। इसमें यह देखा जाता है कि खाद्य पदार्थ बेचने वालों के कितने लोगों के लाइसेंस बनाए गए हैं। कितनों का पंजीकरण किया गया है। कितने सैंपल उठाए गए हें। इसमें जम्मू-कश्मीर को कुल 25 अंक मिले हैं।

इसी तरह बीस अंक खाद्य पदाथों की जांच के लिए आधारभूत सुविधाएं कितनी है, इसके रखे गए थे। इसमें लेबोरेटरी, प्रशिक्षित स्टाफ, मोबाइल टेस्टिंग लैब का बेहतर इस्तेमाल देखा जाता है। इसमें जम्मू-कश्मीर को 12 अंक मिले हैं। दस अंक स्टाफ को प्रशिक्षण देने के रखे गए थे। इसमें जम्मू-कश्मीर को पांच अंक दिए गए हैं।

इसी तरह उपभोक्ताओं को फूड सेफ्टी विभाग द्वारा की जाने वाले गतिविधियों में कितना शामिल किया जाता है, उसके रखे गए थे। इसमें जम्मू-कश्मीर को 13 अंक मिले हें। कुल 67 अंकों के साथ जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेशों में पहले स्थान पर आया है। दूसरे स्थान पर 61 अंकों के साथ अंडेमान और निकोबार और 58 अंकों के साथ दिल्ली तीसरे स्थान पर है। चंडीगढ़ को 53 तथा दादरा नगर हवेली को 35 और लद्दाख को 34 अंक मिले हैं।

वहीं अगर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की बात करें तो जम्मू-कश्मीर अंकों के लिहाज से गुजरात और केरल के बाद तीसरे स्थान पर है। गुजरात को 72, केरल को 70 और जम्मू-कश्मीर को 67 अंक मिले हैं। जम्मू-कश्मीर में फूड सेफ्टी पर कुछ वर्ष से काम तेजी के साथ हो रहा है। हालांकि अभी यहां पर प्रशिक्षित स्टज्ञफ की कमी बनी हुई है।

बड़े राज्यों में गुजरात पहले स्थान पर: बड़े राज्यों में गुजरात 72 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। इसी तरह केरल 70 अंकों के साथ दूसरे और तमिलनाडू 64 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है। वहीं छोटे राज्यों में गोवा 63 अंकों के साथ पहले, मेघालय 53 अंकों के साथ दूसरे और मणिपुर 46 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। 

chat bot
आपका साथी