Jammu: टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ 30 मार्च तक जम्मू कश्मीर में प्रदर्शन करेगी प्रदेश कांग्रेस

Jammu Kashmir Pradesh Congress जम्मू में पार्टी नेताओं की बैठक के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए मीर ने बताया कि पार्टी लोगों पर केंद्र सरकार व उपराज्यपाल प्रशासन द्वारा लगाए जा रहे टैक्स के खिलाफ बड़े पैमाने पर आंदोलन छेड़ेगी।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 09:41 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 09:41 AM (IST)
Jammu: टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ 30 मार्च तक जम्मू कश्मीर में प्रदर्शन करेगी प्रदेश कांग्रेस
लोगों से जबरदस्ती टैक्स वसूली की जा रही है। ऐसे हालात में कांग्र्रेस चुप नही बैठेगी।

जम्मू, राज्य ब्यूरो: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में टैक्स की बढ़ोतरी से लोगों पर पड़े आर्थिक दवाब का मुद्दा बनाकर प्रदेश कांग्रेस 30 मार्च तक जन आंदोलन चलाएगी।

प्रापर्टी टैक्स लगाने की तैयारियों के बीच कांग्रेस जम्मू कश्मीर में केंद्र सरकार उपराज्यपाल प्रशासन के खिलाफ धरने, प्रदर्शन कर टैक्स कटौती करने के लिए दवाब बनाएगी। जन आंदोलन की रणनीति कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर की अध्यक्षता में हुई बैठक में बनी। बुधवार दोपहर को जम्मू में पार्टी नेताओं की बैठक के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए मीर ने बताया कि पार्टी लोगों पर केंद्र सरकार व उपराज्यपाल प्रशासन द्वारा लगाए जा रहे टैक्स के खिलाफ बड़े पैमाने पर आंदोलन छेड़ेगी। इस आंदोलन के जरिए कांग्रेस, बेरोजगारी, किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ भी आवाज उठाएगी।

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के लोगों पर एक के बाद एक नए टैक्स लगाए जा रहे हैं। टोल टैक्स, रोड टैक्स के साथ बिजली व पानी के किरायों में भी लगातार वृद्धि हो रही है। इसके साथ वाहनों की पंजीकरण फीस बढ़ाने के साथ स्टैंप डयूटी में भी बढोतरी हुई है। अब प्रापर्टी टैक्स लगाने की दिशा में कार्रवाई हो रही है।ऐसे में जारी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसी बड़े पैमाने पर आंदोलन छेड़ कर लोगों की आवाज बनेगी।

इसस पहले बैठक में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार व उपराज्यपाल प्रशासन ने पहले से परेशानियों का सामना कर रहे जम्मू कश्मीर के लोगों के लिए विकट हालात पैदा कर दिए हैं। लोगों से जबरदस्ती टैक्स वसूली की जा रही है। ऐसे हालात में कांग्र्रेस चुप नही बैठेगी।

बैठक में हिस्सा लेने वालों में पूर्व मंत्री मूलाराम, रमन भल्लाख् कांता भान, बलवान सिंहख् योगेश साहनी, शिवदेव सिंह, मनमोहन सिंह रजनी शर्मा, नीरज कुंदन व पार्टी के अन्य के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता आदि शामिल थे। इस दौरान बैठक में पार्टी द्वारा जन आंदोलन के दौरान आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई।

chat bot
आपका साथी