Jammu Kashmir Weather : सुबह की बारिश से राहत, मौसम विशेषज्ञों ने कहा-सप्ताह भर बारिश के आसार

इस समय बारिश की सख्त जरूरत महसूस की जा रही है।खासकर जिन क्षेत्रों में कृषि बारिश आधारित है। वहां पर बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। इस बारिश से सब्जी लगाने वाले किसानों को काफी लाभ होने की संभावना है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Tue, 07 Sep 2021 11:55 AM (IST) Updated:Tue, 07 Sep 2021 11:55 AM (IST)
Jammu Kashmir Weather : सुबह की बारिश से राहत, मौसम विशेषज्ञों ने कहा-सप्ताह भर बारिश के आसार
श्रीनगर का न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

जम्मू, जागरण संवाददाता: बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों ने सुबह हुई बारिश के बाद राहत की सांस ली। सुबह पहले पहर करीब तीन घंटे बारिश होती रही। जिस तरीके से बादल घिरे हुए थे।उसे देखते हुए दिन भर बारिश की उम्मीद की जाने लगी थी लेकिन सुबह होते-होते बारिश बंद हो गई और धूप और उमस फिर से पुराने रंग में दिखी। हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार इस सप्ताह कई स्थानों पर रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी।

सोमवार सुबह हुई बारिश के बाद नींद उड़ाने वाली उमस से हल्की राहत मिली है। सुबह का मौसम भी धीरे-धीरे सुहावना होने लगा है।इस सप्ताह होने वाली बारिश के बाद मौसम में हल्का बदलाव शुरू हो जाएगा।इस बारिश के बाद किसानों ने भी कुछ राहत की सांस ली है। इस वर्ष जुलाई के दूसरे पखवाडे़ को छोड़ कर लगभग पूरे मानसून में ही बारिश सामान्य से कम हुई है।

इस समय बारिश की सख्त जरूरत महसूस की जा रही है।खासकर जिन क्षेत्रों में कृषि बारिश आधारित है। वहां पर बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। इस बारिश से सब्जी लगाने वाले किसानों को काफी लाभ होने की संभावना है।मंगलवार सुबह पहले पहर से बारिश शुरू हो गई और 20.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। कटड़ा में 6.2 एमएम बारिश हुई।जम्मू का अधिकतम तापमान 34.0, न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर का न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

कहां रहा कितना तापमान

जम्मू 34.0 23.8 बनिहाल 32.0 17.4 बटोत 28.5 19.6 कटड़ा 32.0 22.7 भद्रवाह 30.7 17.9 श्रीनगर 32.6 18.1 काजीगुंड 31.4 15.6 पहलगाम 26.4 12.2 कुपवाड़ा 33.8 14.1 कोकरनाग 30.9 14.9 गुलमर्ग 22.6 12.4

तापमान डिग्री सेल्सियस में है। 

chat bot
आपका साथी