Jammu Kashmir: 6 साल की सजा काटने पर पाकिस्तानी घुसपैठिए को कोर्ट ने रिहा किया

पाकिस्तानी नागरिक की पहचान निजाम उल पुत्र महरूफ निवासी सुखा चक्क के रूप में हुई है। निजाम उल को बीएसएफ के जवानों ने रामगढ़ सेक्टर के बल्लड़ पोस्ट से उसे 13 जनवरी वर्ष 2015 में उस समय गिरफ्तार कर लिया था जब वह भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कर गया था।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 12:44 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 12:44 PM (IST)
Jammu Kashmir: 6 साल की सजा काटने पर पाकिस्तानी घुसपैठिए को कोर्ट ने रिहा किया
रिहाई के बाद रामगढ़ पुलिस उसे पाकिस्तानी रेंजरों को सौंपने तक अपने पास रखा है।

जम्मू, जागरण संवाददाता: पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कर आए नागरिक को सांबा के स्पेशल मोबाइल मजिस्ट्रेट ने रिहा कर दिया।रिहाई के बाद उसे रामगढ़ पुलिस स्टेशन में भेज दिया गया। जहां से उसे संभवत् आरएसपुरा के आक्ट्राय पोस्ट से पाकिस्तानी रेंजरों को सौंपा जाएगा।

पाकिस्तानी नागरिक की पहचान निजाम उल पुत्र महरूफ निवासी सुखा चक्क के रूप में हुई है। निजाम उल को बीएसएफ के जवानों ने रामगढ़ सेक्टर के बल्लड़ पोस्ट से उसे 13 जनवरी, वर्ष 2015 में उस समय गिरफ्तार कर लिया था, जब वह भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कर गया था।बीएसएफ ने पूछताछ के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया था। कोर्ट ने उसे गैर कानूनी तरीके से विदेश से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने के लिए उसे दोषी पाया गया। 6 साल से भी अधिक सजा काटने के बाद उसे वीरवार को कोर्ट ने रिहा कर दिया।रिहाई के बाद रामगढ़ पुलिस उसे पाकिस्तानी रेंजरों को सौंपने तक अपने पास रखा है।

पेड़ से लटका मिला मजदूर का शव: गांव वडियाल ब्राह्मणा के पास एक मजदुर ने पेड़ पर फंदा लगा जान दे दी। मजदुर के पहचान 34 वर्षीया मनीष कुमार पुत्र अमृत लाल निवासी खिरों लांलगंज रायवेरली उतर प्रदेश के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि मनीष काफी समय से सीमांवर्ती क्षेत्र के ईट के भठ्ठे पर मजदूरी करता था। वीरवार शाम को लोगो ने गांव बडियाल ब्राह्मणा व आगरा चक्क के बीच खेतों में एक पेडं के साथ मनीष का शव लटके देखा। लोगो ने इस बारे आरएसपुरा पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अारएसपुरा अस्पताल के शवगृह में रखवा आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी