जम्मू कश्मीर के सरकारी कर्मचारियों को ‘मेरा वेतन एप’ पर मिलेगी वेतन की पूरी जानकारी

एप का सबसे अधिक लाभ दूरदराज इलाकों में तैनात कर्मचारियों को होगा। एप जारी होने के बाद वीरवार को सरकारी विभागों में इसे डाउनलोड करने की प्रक्रिया ने जोर पकड़ लिया।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 11:30 AM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 11:30 AM (IST)
जम्मू कश्मीर के सरकारी कर्मचारियों को ‘मेरा वेतन एप’ पर मिलेगी वेतन की पूरी जानकारी
जम्मू कश्मीर के सरकारी कर्मचारियों को ‘मेरा वेतन एप’ पर मिलेगी वेतन की पूरी जानकारी

जम्मू, राज्य ब्यूरो : जम्मू कश्मीर के सरकारी कर्मचारियों को अब वेतन संबंधी जानकारी के लिए बैंक अलर्ट तक सीमित नहीं रहना होगा। राज्य सरकार की ओर से जारी किए गए मेरा वतन एंड्रायड एप के जरिए कर्मचारी कभी भी अपने वेतन के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे। सभी विभागों के कर्मचारियों को सरकार की ओर से यूनिक आइडी दी गई है। इसके माध्यम से सरकारी कर्मचारी अपने वेतन, इंक्रीमेंट व अन्य भत्ते के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर सकेंगे। पहले कर्मियों व अधिकारियों को बैंक के अलर्ट से उनके अकाउंट में कितना वेतन आया है, सिर्फ इतनी ही जानकारी मिलती थी।

उपराज्यपाल जीसी मुर्मू ने जम्मू में एप को जारी किया था। इसका सबसे अधिक लाभ दूरदराज इलाकों में तैनात कर्मचारियों को होगा। एप जारी होने के बाद वीरवार को सरकारी विभागों में इसे डाउनलोड करने की प्रक्रिया ने जोर पकड़ लिया। इस एप को नेशनल इन्फारमेटिक्स सेंटर जम्मू कश्मीर की ओर से सरकारी कर्मचारियों के लिए बनाए गए जेकेपेसिस एप्लीकेशन से डाउनलोड किया जा रहा है। इसे अपने मोबाइल में इंसटाल करने के लिए कर्मी को अपनी यूनिक आइडी, जन्मतिथि व जनरल प्रोवीडेंट फंड संख्या भरनी पड़ती है। इस बारे में संबंधित विभाग के ड्राइंग व डिस्वर्सिंग अधिकारी से भी जानकारी ली जा सकती है।

योजनाओं की जानकारी के लिए एप बनाने की तैयारी: जम्मू कश्मीर में ई गवर्नेस को प्रभावी बनाने की मुहिम के तहत जल्द 10वीं से पहले और दसवीं के बाद मिलने वाली छात्रवृत्तियों व सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में जानकारी लेना संभव होगा। प्रशासन ने एप बनाने की दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी है। इससे इन योजनाओं को प्रभावी बनाने की मुहिम को तेजी मिलेगी। प्रशासन तकनीक के सहारे सरकार के कामकाज में पारदर्शिता लाने की दिशा में काम कर रहा है।

chat bot
आपका साथी