Jammu: अपहरण-दुष्कर्म के आरोप में पूर्व मंत्री का पुत्र गिरफ्तार; पिता का रसूख दिखा कर बीते 6 वर्ष से बच रहा था

पूर्व मंत्री के रसूख के चलते जम्मू पुलिस उस पर हाथ डालने से डर रही थी। अब एसएसपी जम्मू चंदन कोहली के निर्देश पर दुष्कर्म के आरोपी आबिद गनी को कश्मीर से गिरफ्तार कर पुलिस जम्मू ले आई है। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रहा है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 12:40 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 12:40 PM (IST)
Jammu: अपहरण-दुष्कर्म के आरोप में पूर्व मंत्री का पुत्र गिरफ्तार; पिता का रसूख दिखा कर बीते 6 वर्ष से बच रहा था
अब्दुल गनी वकील कांग्रेस को छोड़ कर इन दिनों कश्मीर की राजनीतिक पार्टी पीयुपल कॉन्फ्रेंस में शामिल हो चुके है।

जम्मू, जागरण संवाददाता: जम्मू पुलिस ने कांग्रेस पीडीपी गठबंधन सरकार में पूर्व मंत्री रहे अब्दुल गनी वकील के पुत्र आबिद घनी को नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में कश्मीर के सोपोर जिले से गिरफ्तार किया है। पूर्व मंत्री के बेटे पर यह मामला वर्ष 2015 जम्मू के दोमाना पुलिस थाने में दर्ज हुआ था।

पूर्व मंत्री के रसूख के चलते जम्मू पुलिस उस पर हाथ डालने से डर रही थी। अब एसएसपी जम्मू चंदन कोहली के निर्देश पर दुष्कर्म के आरोपी आबिद गनी को कश्मीर से गिरफ्तार कर पुलिस जम्मू ले आई है। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रहा है।

दुष्कर्म का यह मामला 26 अप्रैल 2015 का है। दोमाना के करलूप इलाके में रहने वाली सातवीं कक्षा की छात्र अपने स्कूल के शिक्षक और कुछ छात्रों के साथ खेल के एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पर शहर के पलौड़ा इलाके में गई हुई थी। कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद पीड़िता जब मिनीबस में सवार होकर अपने घर जाने लगी तो इसी बीच आरोपी आबिद गनी अपने एक दोस्त के साथ कार लेकर वहां पहुंचा।

आबिद ने पीड़िता को कहा कि वह उसके पिता का दोस्त है और वह उसे घर पर कार में छोड़ देगा। पीड़िता आरोपित की बातों में आ गई और उसके साथ कार में बैठ गई थी। आरोपित उसे तालाब तिल्लो में स्थित अपने सरकारी क्वार्टरों में ले गया था यहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। आरोपित बाद में पीड़िता को अपनी ही कार में घर के पास छोड़ गया था। चूंकि मामले का आरोपी पूर्व मंत्री का बेटा था इसलिए 6 वर्ष तक किसी भी पुलिस अधिकारी ने उस पर हाथ नहीं डाला।

अब एसएसपी जम्मू के संज्ञान में जब यह मामला आया तो उन्होंने दोमाना पुलिस की एक टीम को आरोपित आबिन गनी के घर पर दबिश देने के लिए भेजा। आबिद गनी अपने पिता अब्दुल गनी वकील के साथ उनके घर पर ही रहते है। पुलिस ने उसे पिता के घर से ही दबोचा। अब्दुल गनी वकील कांग्रेस पार्टी को छोड़ कर इन दिनों कश्मीर की राजनीतिक पार्टी पीयुपल कॉन्फ्रेंस में शामिल हो चुके है। 

chat bot
आपका साथी