Jammu Kashmir BJP : PM मोदी की जनसेवा के 20 साल पूरा होने पर भाजपा 17 सितंबर से शुरू करेगी सेवा समर्पण अभियान

Jammu Kashmir BJP लगातार दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने नरेन्द्र मोदी लगातार तीन बार गुजरात के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के रूप में उनकी जनसेवा के बीस साल पूरा होने जा रहे हैं।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 07:44 AM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 07:44 AM (IST)
Jammu Kashmir BJP : PM मोदी की जनसेवा के 20 साल पूरा होने पर भाजपा 17 सितंबर से शुरू करेगी सेवा समर्पण अभियान
पार्टी जम्मू कश्मीर में बड़े पैमाने पर जन कल्याण के कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी में है।

जम्मू, राज्य ब्यूरो: प्रदेश भारतीय जनता पार्टी जनसेवा के कार्यक्रमों का आयोजन करने के लिए 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर जम्मू-कश्मीर में अपना सेवा समर्पण अभियान शुरू करेगी।

देश में नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के रूप में जनसेवा के बीस साल पूरा होने के उपलक्ष्य में भाजपा का यह अभियान 17 सितंबर से शुरू होकर सात अक्टूबर तक जारी रहेगा। नरेन्द्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 काे पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री की जिम्मेवारी संभाली थी। इस समय प्रदेश में बैठकों का आयोजन कर पार्टी जम्मू व कश्मीर संभाग में अभियान को कामयाब बनाने के लिए तैयारियां कर रही है।

इस सिलसिले में राष्ट्रव्यापी अभियान के प्रभावी व राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर जम्मू कश्मीर में सेवा समर्पण अभियान के कामयाब बनाने के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया। इस बैठक के बाद प्रदेश भाजपा के नेता वर्चुयल बैठकों में जिला प्रधानों से मंडल स्तर पर अभियान को कामयाब बनाने के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा ले रहे हैं। प्रदेश मुख्यालय में इस अभियान को लेकर प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना भी जल्द बैठक करेंगे।

लगातार दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने नरेन्द्र मोदी, लगातार तीन बार गुजरात के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के रूप में उनकी जनसेवा के बीस साल पूरा होने जा रहे हैं। ऐसे में पार्टी जम्मू कश्मीर में बड़े पैमाने पर जन कल्याण के कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी में है।

संगठन महामंत्री अशोक कौल ने जागरण को बताया कि सत्रह सितंबर से 7 अक्टूबर तक प्रदेश में रक्तदान शिविर, अंगदान शिविर, पौधारोपण अभियान व जनकल्याण के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से पार्टी लोगों तक पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि अभियान को कामयाब बनाने के लिए बैठकों का सिलसिला जारी है। अभियान के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता लोगों की सहायता करने के लिए जमीनी सतह तक जाएंगे।

chat bot
आपका साथी